Shardiya Navratri 2025 Date Details: आगामी 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रहे हैं हर साल शारदीय नवरात्रि आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को बनाए जाते हैं। नवरात्रि के 9 दिन दुर्गा माता के 9 रूपों की पूजा की जाती है।
कई बार नवरात्रि में एक ही दिन मां के दो रूपों की पूजा की जाती है। लेकिन कभी कभार ऐसा होता है कि एक माता की पूजा दो दिनों तक की जाती है। इस वर्ष माता के तीसरे रूप चंद्रघंटा माता की पूजा दो दिन तक की जाएगी। वेद पुराणों की जानकारी रखने वालों का कहना है कि इस बार दुर्गा माता हाथी पर सवार होकर आ रही है जो की शुभ संकेत माना जा रहा है।
शारदीय नवरात्रि 2025 (तारीख)
- 22 सितंबर 2025 नवरात्रि का पहला दिन : मां शैलपुत्री की पूजा
- 23 सितंबर 2025 नवरात्रि के दूसरे दिन : मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
- 24 सितंबर 2025 नवरात्रि के तीसरे दिन : मां चंद्रघंटा की पूजा
- 25 सितंबर 2025 नवरात्रि का तीसरे दिन : मां चंद्रघंटा की पूजा
- 26 सितंबर 2025 नवरात्रि का चौथा दिन : मां कूष्माण्डा की पूजा
- 27 सितंबर 2025 नवरात्रि का पांचवां दिन : मां स्कंदमाता की पूजा
- 28 सितंबर 2025 नवरात्रि का छठा दिन : मां कात्यायनी की पूजा
- 29 सितंबर 2025 नवरात्रि का सातवां दिन : मां कालरात्रि की पूजा
- 30 सितंबर 2025 नवरात्रि का आठवा दिन : मां महागौरी सिद्धिदात्री की पूजा
- 1 अक्टूबर 2025 नवरात्रि का नौवां दिन :मां सिद्धिदात्री की पूजा
इस वर्ष नवरात्रि का तीसरा दिन दो दिन पड़ रहा है, यानी नवरात्रि के तीसरे दिन 24 और 25 सितंबर दोनों दिन मनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार 24 सितंबर को सूर्योदय होने के साथ ही तीसरे दिन का आरंभ हो रहा है जो की 25 सितंबर को सुबह 7 मिनट तक रहेगा, ऐसे में अगला दिन भी तृतीय दिन ही माना जाएगा।

