Singer Sonu Nigam In Kedarnath: मशहूर गायक सोनू निगम पहुंचे केदार बाबा के दर्शन करने, सुबह 7:00 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचे

आज मशहूर गायक सोनू निगम सुबह केदारनाथ धाम के दर्शन (Singer Sonu Nigam In Kedarnath) करने पहुंचे। तीर्थ यात्रियों को उनके बारे में पता चलते ही उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ खड़ी हो गई।

परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे सोनू निगम (Singer Sonu Nigam In Kedarnath)

आज सुबह 7:15 बजे मशहूर गायक सोनू निगम हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। केदारनाथ हेलीपैड पर तीर्थ यात्री और सोनू निगम के बहुत से प्रशंसक उन्हें देखने के लिए और बातचीत करने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। इसके बाद कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। आपको बता दे हेलीपैड पर मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। सोनू निगम के साथ उनके पारिवारिक जन भी केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे।

केदार बाबा का आया था बुलावा (Singer Sonu Nigam In Kedarnath)

सोनू निगम ने यात्रियों के साथ कतार में मंदिर में प्रवेश किया और भगवान शिव की पूजा अर्चना की। मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी ने सोनू निगम को भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद भेंट किया और उनका वहां स्वागत किया। उनसे अचानक केदार बाबा के दर्शन करने के बारे में पूछा गया तो सोनू निगम ने कहा कि उन्हें भगवान केदारनाथ का बुलावा आया है। वह ईश्वर के हमेशा आभारी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन के संघर्ष के दिनों में साथ देने वालों को हमेशा याद रखते हैं जिन्होंने उनके अच्छे बुरे दिनों में साथ दिया था।

जानिए कौन रहे साथ मौजूद (Singer Sonu Nigam In Kedarnath)

आज सुबह इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी के साथ पुजारी शिवशंकर लिंग केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर, वेदपाठी स्वयंवर सेमवाल पुष्पवान, लोकेंद्र रिवाड़ी, अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, ललित त्रिवेदी और भी जन मौजूद रहे। Singer Sonu Nigam In Kedarnath


यह भी पढ़ें

अब नीति माणा गांव में पहुंचेगी ईवीएम सेवा, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे बद्री विशाल

Leave a Comment