Snowfall in Uttarakhand: बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर जमकर बर्फबारी हुई। पर्यटकों और कारोबारियों के चेहरे बर्फबारी होने से खिल उठे हैं। अचानक हुई बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।
इन क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी
आपको बतादें, कल उत्तराखंड में हुई बर्फबारी से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। लोगों को शीतलहर लौटती नजर आई है। ऐसे में ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र जैसे– धनोल्टी, चकराता, बुरांशखंड, नाग़टिब्बा और सुरकंडा में जमकर बर्फबारी हुई। इस अचानक हुई बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं। हालांकि, ठंड के चलते लोगों को परेशानियां भी उठानी पड़ी।
वहीं दूसरी ओर, त्यूणी– चकराता– मसूरी– मलेथा राजमार्ग के 10 किलोमीटर हिस्से तक बर्फ जमने के कारण लगभग 1 घंटे तक यातायात भी बाधित रहा।
आपको बतादें, यह इस सीजन की 7वीं बर्फबारी है। बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्र के जंगलों में बुरांश, बांज और देवदार के पेड़ बर्फ से लद गए। औली में भी जमकर बर्फबारी हुई जिसके बाद सैलानी भर– भर कर पहाड़ों की तरफ ठंड का मजा लेने जा रहे हैं। मसूरी में भी खूब ओले पड़े पर ज्यादा बर्फबारी नहीं हुई। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी खूब उत्साहित दिखे।