Sonu Sood came out in support of Stray Dogs : पंजाब में लावारिस कुत्तों को लेकर विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने स्ट्रे डॉग को बचाने की अपील की। अभिनेता ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि सड़क पर रहने वाले कुत्तों को मारना समाधान नहीं है। इसके साथ ही उन्होने सरकार से शेल्टर होम बनाने की मांग की और खुद भी इस दिशा में प्रयास करने की बात कही।
कुत्तो से सिखे वफादारी – सोनू सूद
सोनू सूद ने वीडियो में कहा कि इंसान सिर्फ किताबें लिख सकता है लेकिन अगर वफादारी किसी से सीखनी हो तो वह कुत्तों से मिलती है। उनका कहना है कि कई लोग ऐसे भी हैं जो सड़क के कुत्तों को अपनाते हैं, उनका ध्यान रखते हैं, उन्हें पालते हैं तो आमतौर पर वह नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। आदेश के तहत गली मोहल्ले के कुत्तों को पकड़कर हटाना, यह सोचते ही चिंता होती है। उन्होंने लोगों से अपील कर आदेशों को रुकवाने के लिए ज्यादा से ज्यादा आवाज उठाने को कहा साथ ही लोगों से अपील की कि वो ज्यादा से ज्यादा स्ट्रे डॉग्स को अपनाए।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कुत्तों को न मारने कि की अपील
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से 21 मई की रात को लावारिस कुत्तों पर पोस्ट के बाद पंजाब में इस मुद्दे पर तेजी से बहस हो गई थी। पोस्ट में उन्होंने 22 मई से अभियान शुरू करने की बात भी कही थी, जिसके बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री, सामाजिक संगठनों और कई नेताओं ने इस पर विरोध भी जताया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्र महासचिव तजिंदर बग्गा ने इस मामले को लेकर देश के मुख्य न्यायाधीश को ईमेल भी भेजा। वही पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा, गायिका रुपिंदर हांडा और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी कुत्तों को न मारने की अपील की।
