Strong Wind Yellow Alert Issued : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
आपको बता दें, मौसम विभाग के अनुसार हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
वहीं, IMD ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है, जबकि अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, आने वाले दिनों की बात करें तो अगले 1 से 2 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के चलते खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
