Amarnath Yatra 2024 Begins : बम–बम भोले के जयकारों से शुरू हुई बाबा बर्फानी की यात्रा, साढ़े 3 लाख भक्त करा चुके पंजीकरण, बीते सालों के रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

Amarnath Yatra 2024 Begins

लंबे इंतजार के बाद 29 जून शनिवार को बड़े जोश और उत्साह के साथ (Amarnath Yatra 2024 Begins) बाबा बर्फानी की यात्रा अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। शिव भक्तों ने पहलगाम और बालटाल आधार शिविर से बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान किया। बाबा बर्फानी के लिए प्रस्थान करते हुए भक्तों के पहले जत्थे ने एक साथ बम बम भोले, जय बाबा बर्फानी, भूखे को अन्य,प्यासे को पानी के नारे लगाते हुए अपनी यात्रा की शुरुआत की। बाबा बर्फानी की यात्रा शुरू होने के बाद जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से शनिवार को यात्रा के लिए दूसरा जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। आपको बता दें की कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से घाटी की ओर तीर्थ यात्री जयकारा लगाते हुए गाड़ियों में सवार होकर आगे बढ़ रहे हैं। भोलेनाथ की यात्रा में शामिल होने के लिए देश भर से जम्मू में भोले के भक्त पहुंच रहे हैं जम्मू के सरस्वती धाम सहित कई अन्य जगहों पर तुरंत पंजीकरण कराने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कटारे देखने को मिल रही है ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके सभी भक्त रेलवे स्टेशन और यात्री निवास पर अपने आरएफआईडी कार्ड लेने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में जम्मू से लेकर कश्मीर तक भोले के रंग में रंग दिखाई दे रहा है। Amarnath Yatra 2024 Begins साढ़े 3 लाख भक्त करा चुके पंजीकरण | Amarnath Yatra 2024 Begins भारी संख्या में भक्तों के जम्मू कश्मीर पहुंचने से जम्मू कश्मीर के कारोबारियों के भी चेहरे खिल रहे हैं। आपको बता दें कि इस बार अब तक साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। इसके साथ ही तत्काल पंजीकरण भी किया जा रहे हैं। पिछले साल साढ़े 4 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इस बार यह माना जा रहा है कि पिछले सालों के रिकॉर्ड टूट सकते हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा पर आतंकवादी हमले की चेतावनी जारी की गई है लेकिन भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। भक्तों का कहना है कि हमें आतंकवाद गार्डन नहीं है बाबा बर्फानी के पास पहुंचकर उनका आशीर्वाद जरूर लेंगे भोलेनाथ मुश्किल परिस्थितियों में भी भक्तों की लाज रखते हैं। Amarnath Yatra 2024 Begins यह भी पढ़ें |  जाने अमरनाथ यात्रा की इस बार क्या है खास तैयारी, 29 जून से शुरू होने जा रही यात्रा, सुरक्षा को देखते हुए ……

Amarnath Yatra Update : अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था हुआ रवाना, जम्मू उपराज्यपाल ने दिखाई झंडी, कल शुरू होकर 52 दिन चलेगी यात्रा

Amarnath Yatra Update

शनिवार 29 जून से बाबा बर्फानी की यात्रा यानी अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra Update) शुरू होने जा रही है, जिसके चलते जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार 28 जून को सुबह जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। अमरनाथ यात्रा के तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ है। आपको बता दें कि 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा शनिवार 29 जून से शुरू होगी, यह यात्रा 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगी तो वही अमरनाथ यात्रा से पहले हजारों तीर्थयात्री जम्मू पहुंच चुके हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था हुआ रवाना | Amarnath Yatra Update जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की। यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया कर्मी से बात करते हुए मनोज सिन्हा ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना किया गया है पिछले तीन से चार वर्षो में यात्रा के लिए काफी व्यवस्था की गई है और इस बार भी जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सभी जरूरी व्यवस्थाओं का इंतजाम किया हुआ है साथ ही यात्रा की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। Amarnath Yatra Update सभी तैयारियां पूरी की गई | Amarnath Yatra Update अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले पहले जत्थे के रवाना होने पर भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भोले शंकर की कृपा से इस साल भी यात्रा खुशियां लेकर आएगी। हर साल की तरह सभी के लिए एक अच्छा अनुभव होगा। लोगों को जम्मू कश्मीर निवासियों का प्यार स्नेह और दुलार मिलेगा पूरे देश के लोगों को भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलेगा। बाबा की कृपा से पूरा भारत और जम्मू कश्मीर के विकास के पद पर तेजी से आगे बढ़ेगा और हर साल की तरह इस साल भी सभी तैयारियां पूरी की गई है। Amarnath Yatra Update यह भी पढ़ें | जाने अमरनाथ यात्रा की इस बार क्या है खास तैयारी, 29 जून से शुरू होने जा रही यात्रा, सुरक्षा को देखते हुए ……