Independence Day: मुख्यमंत्री धामी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दी सभी को बधाई, भारत माता की जय के लगे नारे…..

Independence Day

आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने अपने (Independence Day) आवास पर तिरंगा फहराया। भारत माता की जय के लगे नारे। बच्चों ने देशभक्ति के लगाए नारे (Independence Day) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाकर तिरंगे लिए रैली निकाली।मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराने के बाद सीएम धामी ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भी झंडा फहराया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी और सभी को राज्य में और देश के लिए अच्छा काम करने के लिए प्रेरित किया। सीएम धामी ने दी सभी को शुभकामनाएं (Independence Day) स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम धामी ने शुभकामनाएं देते हुए संदेश जारी किया। संदेश में उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 15,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। साथ ही नीति आयोग को 2023– 24 की एसडीजी सूचकांक में उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया।मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में हो रहे योजनाओं पर तेजी से कार्यों पर धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य सभी तरह के विकास पर तेजी से कार्य कर रहा है और नई नीतियां भी तैयार की जा रही है।  Independence Day यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने 11वीं बार लगातार फहराया तिरंगा, जाने पीएम के भाषण में क्या रही खास बातें