Haldwani Incidents Rises: 1 विधवा महिला से दुष्कर्म की बड़ी खबर, गिरफ्तारी न होने पर भाजपा नेताओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया…..

Haldwani Incidents Rises

Haldwani Incidents Rises: नैनीताल से एक महिला दुष्कर्म का बड़ा मामला सामने आ रहा है। एक विधवा से दुष्कर्म के आरोपी नैनीताल दूध संघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए भाजपा द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। हल्द्वानी में अपराधियों के हौसले बुलंद | Haldwani Incidents Rises आपको बता दे महिलाओं के साथ लगातार हो रही घटनाओं के चलते हल्द्वानी उत्तराखंड में सबसे ज्यादा ऊपर आ रहा है। हल्द्वानी में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही हैं और अपराधियों के हौसले भी बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं।नैनीताल के दूध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक विधवा महिला से दुष्कर्म के मामले में मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेस जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रही है। वहीं दूसरी ओर उसकी गिरफ्तारी के लिए अब भाजपा के लोग भी सामने आ रहे हैं। सभी नेताओं द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग | Haldwani Incidents Rises कल रात भाजपा नेता और नैनीताल दूध उत्पादन सरकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा लाल कुआं में मशाल जुलूस निकालते हुए दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की। आपको बता दे भाजपा के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का आरोप है जिसे पुलिस द्वारा दर्ज भी कर लिया गया है मगर रेप का मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मुकेश बोरा को गिरफ्तार नहीं कर रही है। साथ ही भरत नेगी ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तत्परता दिखाते हुए डेयरी फेडरेशन प्रशासन से हटा दिया है ऐसे में अब मुकेश बोरा को नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफे की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर प्रदर्शन कर पुलिस से मांग की जा रही है कि वह दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित महिला को न्याय दिलाए। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं | Haldwani Incidents Rises वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश बोरा को पार्टी का कार्यकर्ता नहीं मान रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं ने अब मुकेश बोरा के खिलाफ मोर्चा उठा दिया है इसके बाद लाल कुआं में सभी मशाल जुलूस निकालकर गिरफ्तारी की मांग की।बड़ी बात तो यह है कि नैनीताल दूध उत्पादक सरकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर विधवा महिला द्वारा नौकरी परमानेंट करने के नाम पर 3 साल से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया गया है। यह मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस द्वारा मुकेश बोरा के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है मगर अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई जिस पर सभी लोग अपना आक्रोश दिखा रहे हैं। Haldwani Incidents Rises यह भी पढ़े | जोगीवाला चौक पर लोगों ने किया प्रदर्शन, यातायात बाधित, कट बंद होने से हैं नाराज़ चमोली छेड़छाड़ मामले का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, बिजनौर से आरोपी की हुई धरपकड़

Amarnath Yatra Update : अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था हुआ रवाना, जम्मू उपराज्यपाल ने दिखाई झंडी, कल शुरू होकर 52 दिन चलेगी यात्रा

Amarnath Yatra Update

शनिवार 29 जून से बाबा बर्फानी की यात्रा यानी अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra Update) शुरू होने जा रही है, जिसके चलते जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार 28 जून को सुबह जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। अमरनाथ यात्रा के तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ है। आपको बता दें कि 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा शनिवार 29 जून से शुरू होगी, यह यात्रा 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगी तो वही अमरनाथ यात्रा से पहले हजारों तीर्थयात्री जम्मू पहुंच चुके हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था हुआ रवाना | Amarnath Yatra Update जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की। यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया कर्मी से बात करते हुए मनोज सिन्हा ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना किया गया है पिछले तीन से चार वर्षो में यात्रा के लिए काफी व्यवस्था की गई है और इस बार भी जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सभी जरूरी व्यवस्थाओं का इंतजाम किया हुआ है साथ ही यात्रा की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। Amarnath Yatra Update सभी तैयारियां पूरी की गई | Amarnath Yatra Update अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले पहले जत्थे के रवाना होने पर भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भोले शंकर की कृपा से इस साल भी यात्रा खुशियां लेकर आएगी। हर साल की तरह सभी के लिए एक अच्छा अनुभव होगा। लोगों को जम्मू कश्मीर निवासियों का प्यार स्नेह और दुलार मिलेगा पूरे देश के लोगों को भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलेगा। बाबा की कृपा से पूरा भारत और जम्मू कश्मीर के विकास के पद पर तेजी से आगे बढ़ेगा और हर साल की तरह इस साल भी सभी तैयारियां पूरी की गई है। Amarnath Yatra Update यह भी पढ़ें | जाने अमरनाथ यात्रा की इस बार क्या है खास तैयारी, 29 जून से शुरू होने जा रही यात्रा, सुरक्षा को देखते हुए ……