BJP Sadsayata 2024 : देशभर में चलाया जा रहा बीजेपी सदस्यता अभियान, सीएम धामी ने प्रथम सदस्य के रूप में ग्रहण की सदस्यता

BJP Sadsayata 2024

BJP Sadsayata 2024: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे “संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024” के अंतर्गत उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड बीजेपी पार्टी के पहले सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की जिसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दी। सीएम धामी ने प्रथम सदस्य के रूप में ग्रहण की सदस्यता | BJP Sadsayata 2024 सीएम धामी ने देहरादून में भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया जहां उन्होंने उत्तराखंड भाजपा के पहले सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की। साथ ही उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। उन्होंने कहा “आप सभी से आग्रह है कि टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस कॉल कर या नमो ऐप के माध्यम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भाजपा के सदस्य बनें। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विशाल परिवार है और भारतीय परिवार के हर सदस्य को आदर और सम्मान देना हमारे संस्कार हैं। भारतीय जनता पार्टी में जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद, धनबल, बाहुबल नहीं चलता है, यही कारण है कि हमारी पार्टी दुनिया के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। BJP Sadsayata 2024 अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी के कार्यकाल में देश में अनेक ऐतिहासिक निर्णय दिए गए उत्तराखंड राज्य निर्माण भी अटल जी ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। देशभर में चलाया जा रहा बीजेपी सदस्यता अभियान | BJP Sadsayata 2024 आपको बताने की पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के बड़े नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल की। साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों से भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। यह भी पढ़े | सीएम धामी ने की हाई लेवल मीटिंग, अपराधों पर नियंत्रण के निर्देश, अपराधियों में कानून व्यवस्था का कायम हो डर