Landslide In Bageshwar : बागेश्वर में जारी मानसून का कहर, भूस्खलन में ढहे 8 घर, 60 लोग हुए प्रभावित

Landslide In Bageshwar

Landslide In Bageshwar: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक कहर के मंजर देखने को मिल रहे है। पहाड़ी इलाकों में बागेश्वर में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण नुकसान हो रहा है। कई इलाकों में लगातार भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही है। बागेश्वर में भूस्खलन के कारण 8 घर ढह गए जिसके कारण 60 लोग प्रभावित हुए हैं। बागेश्वर में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नदी–नाले और गधेरे उफान पर है। नदी नालों के उफान पर आने के साथ ही लगातार भूस्खलन की घटनाएं भी हो रही है। शनिवार 10 अगस्त सुबह मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर में भूस्खलन की चपेट में आने से आठ घर रह गए और पांच लोगों के घरों के आंगन भी भूस्खलन के कारण ध्वस्त हो गए हैं। आठ घर ढहने से 60 लोग हुए प्रभावित | Landslide In Bageshwar मिली जानकारी के मुताबिक शामा के लाथी-चनुली में हयात सिंह का मकान, कपकोट के किलपारा में कमला देवी पत्नी पुष्कर सिंह का मकान, मंडलसेरा में कैलाश चंद्र पुत्र दीवान राम, कभाटा में मोहन राम पुत्र दीवान राम, लैटगाड़ी में बचुली देवी पत्नी रणजीत सिंह और कांडा तहसील के गौजाणी में मोहन सिंह पुत्र नंदन सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके साथ ही गरुड़ के डंगोली में कला देवी पत्नी लच्छी राम, गागरीगोल में दलीप राम पुत्र मोती राम, चनौली में दलीप राम पुत्र मोती राम का मकान बारिश के कारण धवस्त हो गया है। मकान धवस्त होने के कारण करीब 60 लोग प्रभावित हुए हैं। पांच घरों के आंगन हुए धवस्त | Landslide In Bageshwar लगातार हो रही वर्षा के कारण बागेश्वर के तहसील के द्वारसों में जगदीश सिंह पुत्र लछम सिंह, कुकरौली के उमेद सिंह पुत्र दौलत सिंह का आंगन धवस्त हो गया है। जबकि करुली में प्रताप सिंह पुत्र विशन सिंह का भी आंगन धवस्त हो गया है। वहीं सुतरगांव के राजेंद्र प्रसाद पुत्र केशर राम, नायल में शम्भू दत्त मिश्रा पुत्र विशन दत्त, पगना में धनी राम पुत्र शिव लाल, मल्ला पय्या के जसपाल सिंह पुत्र नारायण सिंह का आंगन भी धवस्त हो गया है। Landslide In Bageshwar यह भी पढ़े | केदारनाथ घाटी में जारी हाई अलर्ट, हेलीकॉप्टर द्वारा रेस्क्यू मिशन जारी, 200 यात्री.………. दहशत के माहौल के बीच चल रहा बचाव कार्य, 4000 यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा, हेल्पलाइन नंबर………. बागेश्वर में तेज बारिश का अलर्ट जारी, बीआरओ बाधित मार्गो को खोलने में जुटी, 169 मार्ग है बंद