Sonprayag Update: सांसद अनिल बलूनी पहुंचे सोनप्रयाग, जानी यात्रियों की कुशलता …….

Sonprayag Update

केदारनाथ घाटी में हुई आपदा के बाद कल गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी सोनप्रयाग के (Sonprayag Update) आपदा ग्रस्त क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के साथ ही उन्होंने यात्रियों की सकुशलता की जानकारी भी ली। केदार घाटी में रेस्क्यू जारी (Sonprayag Update) आपको बता दे उत्तराखंड में आई भारी तबाही के बाद लगातार रेस्क्यू जारी है। मुख्यमंत्री धामी लगातार प्रभावित क्षेत्र की जानकारी ले रहे हैं जिसके बाद कल गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी भी सोनप्रयाग पहुंचे। अनिल बलूनी द्वारा हवाई निरीक्षण के साथ स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने रेस्क्यू किए गए यात्रियों से उनकी कुशलता पूछी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बढ़ाया लोगों का हौसला (Sonprayag Update) गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केदारनाथ घाटी में हुई आपदा पर कहा की भारी बारिश के बाद प्रकृति अपने रौद्र रूप में दिखाई दी है। लगातार बारिश होने से कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं और लोग जगह-जगह फंसे हुए हैं। बादल फटने की घटना होने से और कई मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद जिला प्रशासन के साथ एसडीआरफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस प्रधान की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान जारी कर रही है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी की फंसे हुए यात्रियों और स्थानीय लोगों को खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और उन्हें सुरक्षित निकालने का कार्य लगातार चल रहा है। अनिल बलूनी द्वारा बताया गया कि उनकी केंद्र सरकार एवं परिवहन मंत्री से केदारनाथ यात्रा मार्ग के सुधारीकरण के लिए भी वार्ता की गई है। फंसे हुए सभी यात्रियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और उनकी व्यवस्था के लिए सभी जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया जा रहा है। Sonprayag Update यह भी पढ़ें केदारनाथ पैदल मार्ग पर जारी रेस्क्यू मिशन, अब तक 6,980 लोगों को किया गया रेस्क्यू, एक शव……..

Rescue Day 3: केदारनाथ पैदल मार्ग पर जारी रेस्क्यू मिशन, अब तक 6,980 लोगों को किया गया रेस्क्यू, एक शव……..

Rescue Day 3

केदारनाथ में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू करने का आज तीसरा दिन है। केदारनाथ पैदल मार्ग (Rescue Day 3) पर लिनचोली के पास थारू कैंप में रेस्क्यू के दौरान एक शव प्राप्त किया गया। सुरक्षा बल लगातार कर रहा कार्य (Rescue Day 3) उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर बादल फटने के बाद लगातार तीन दिन से फसे हुए यात्रियों का रेस्क्यू जारी है। आपको बता दे अब तक 6,980 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। शुक्रवार के दिन 2,980 लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया गया जिसमें 599 को हेलीकॉप्टर से लाया गया।मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण जगह-जगह फंसे लोगों को पहाड़ी में रास्ता बनाकर निकाला जा रहा है।एसडीआरएफ की टीम सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच यात्रियों को निकालने में जुटी हुई है। वहीं एसडीआरएफ की दूसरी टीम द्वारा चिड़वासा में रेस्क्यू कार्य जारी है। फिलहाल मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू नहीं किया जा रहा है। रेस्क्यू के दौरान मिला एक शव (Rescue Day 3) रेस्क्यू के दौरान केदारनाथ गौरीकुंड पैदल मार्ग पर लिनचोली थारू कैंप के पास पत्थरों में दबा एक शव मिला। शव की पुष्टि शुभम कश्यप निवासी सहारपुर के नाम से हुई है। जानकारी के अनुसार शव के पास दो मोबाइल और अन्य सामग्री भी प्राप्त हुई। शव से बरामद सभी सामग्री चौकी लिनचोली को दे दी गई।सर्च अभियान रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार जारी है। लगभग 150 लोगों से अभी भी संपर्क नहीं हो पा रहा है जिसके लिए रेस्क्यू टीम लापता लोगों को छोटी लिनचोली में तलाश कर रही है। प्रशासन द्वारा लोगों को भ्रामक सूचना न फैलाने का आग्रह (Rescue Day 3) पुलिस अधीक्षक की जानकारी के अनुसार अब तक काफी लोग सकुशल अपने घर पहुंच चुके हैं। बाकी सभी लापता लोगों की भी खोज जारी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाओं ना फैलाएं और अगर उनका संपर्क अपने परिजनों से नहीं हो पा रहा तो वह पुलिस को संपर्क करें।केदारनाथ में लगातार मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू टीमों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दे मुख्यमंत्री धामी द्वारा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग और पुलिस अधीक्षक से लगातार बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक ली जा रही है और दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं। Rescue Day 3 यह भी पढ़ें दहशत के माहौल के बीच चल रहा बचाव कार्य, 4000 यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा, हेल्पलाइन नंबर……….