गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, चपेट में आने से झुलसी 1 महिला

Fire Incident In Haldwani

Fire Incident In Haldwani: इस समय उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार 20 सितंबर को हल्द्वानी में अचानक झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे पुरी झोपड़ी में भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग आग की चपेट में आने से महिला बुरी तरह से झुलस गई, जिसको तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें कि गैस सिलेंडर फटने की यह घटना हल्द्वानी के हिम्मतपुर मल्ला में शुक्रवार सुबह 8:00 की बताई जा रही है, जहां सिलेंडर फटने से झोपड़ी में भीषण आग लग गई। चपेट में आने से झुलसी 1 महिला घायल महिला को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची जो अपनी रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजेगा। तहसीलदार सचिन कुमार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार को सहायता मुहैया कराई जा रही है। आपको बता दें जिस झोपड़ी में आग लगी, वह झोपड़ी बटाईदार की है जो खत में बटाईदारी का काम करता है। यह भी पढ़े | देर रात 2 बहनों को परेशान करते युवक किए गए गिरफ्तार, मनचलों का बढ़ता हौसला……

243 Roads Block in Kumaon: भारी मलबे और बोल्डर से कुमाऊं की सड़कें प्रभावित, अब तक करोड़ों का नुकसान…..

243 Roads Block in Kumaon

उत्तराखंड के कुमाऊं जिले में अब तक 243 सड़के मलबे और बोल्डर (243 Roads Block in Kumaon) से बाधित हुई हैं। अब तक टनकपुर– पिथौरागढ़ एनएच बाधित होने से 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। करीब 243 सड़कें क्षतिग्रस्त (243 Roads Block in Kumaon) आपको बता दे उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के वजह से अब तक कुमाऊं क्षेत्र में 243 सड़कें मलबे और बोल्डर की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जानकारी के अनुसार चंपावत जिले में सड़के बंद होने के कारण लगभग डेढ़ लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। साथ ही आपको बता दें टनकपुर– पिथौरागढ़ एनएच बाधित होने के चलते करीब 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान भी हुआ है। लगातार तीन दिन से हाईवे पर यातायात ठप है जिसकी वजह से सभी क्षेत्रों में जरूरी सामान की किल्लत होने लगी है। साथ ही रसोई गैस सिलेंडर का वाहन स्वाला के पास फंसा है। आपको बता दें सेना के वाहन 3 दिन से मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद लोगों तक सब्जियां पहुंच पाएंगी। एनएच बंद होने से लाखों का नुकसान (243 Roads Block in Kumaon) जानकारी के अनुसार लोहाघाट– पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग चौथे दिन खुल गया है। आज लोगों तक गैस सिलेंडर पहुंचने की उम्मीद बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर 3 दिन से एनएच बंद होने के चलते लोहाघाट डिपो को लगभग 16 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया है।आपको बता दें मडलक क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रसिद्ध नागार्जुन धाम नखरू घाट को जोड़ने वाला पैदल पुल भी बह गया है। यह भी पढ़ें दिव्यांग बच्चों के साथ सीएम धामी ने मनाया जन्मदिन, टपकेश्वर मंदिर में भगवान शिव का लिया आशीर्वाद