गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, चपेट में आने से झुलसी 1 महिला

Fire Incident In Haldwani

Fire Incident In Haldwani: इस समय उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार 20 सितंबर को हल्द्वानी में अचानक झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे पुरी झोपड़ी में भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग आग की चपेट में आने से महिला बुरी तरह से झुलस गई, जिसको तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें कि गैस सिलेंडर फटने की यह घटना हल्द्वानी के हिम्मतपुर मल्ला में शुक्रवार सुबह 8:00 की बताई जा रही है, जहां सिलेंडर फटने से झोपड़ी में भीषण आग लग गई। चपेट में आने से झुलसी 1 महिला घायल महिला को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची जो अपनी रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजेगा। तहसीलदार सचिन कुमार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार को सहायता मुहैया कराई जा रही है। आपको बता दें जिस झोपड़ी में आग लगी, वह झोपड़ी बटाईदार की है जो खत में बटाईदारी का काम करता है। यह भी पढ़े | देर रात 2 बहनों को परेशान करते युवक किए गए गिरफ्तार, मनचलों का बढ़ता हौसला……