Tehri Soldier Martyred In Manipur: मणिपुर में उत्तराखंड के 1 जवान हुए शहीद, परिवार में छाया मातम, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Tehri Soldier Martyred In Manipur

Tehri Soldier Martyred In Manipur: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी के एक जवान मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हो गए हैं। मणिपुर में एक अभियान में सेना के जवान हजारी सिंह देवप्रयाग के रहने वाले थे, जो शहीद हो गए। मुख्यमंत्री धामी ने हजारी सिंह के बलिदान पर दुख जताया है। परिवार में छाया मातम | Tehri Soldier Martyred In Manipur मणिपुर में दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड निवासी जवान हजारी सिंह शहीद हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आज उनका पार्थिव शव उनके गांव पहुंचेगा, जिनका 12:00 बजे सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद से ही शहीद जवान के परिवार में मातम पसरा हुआ है। सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि | Tehri Soldier Martyred In Manipur राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवान हजारी सिंह के बलिदान पर दुख जाता है I उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “असम में मां भारती की रक्षा करते हुए टिहरी गढ़वाल के देव प्रयाग निवासी हजारी सिंह के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है की पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” Tehri Soldier Martyred In Manipur यह भी पढ़ें |  शहीद हुए उत्तराखंड के 1 और जवान, राज्य में छाई शोक की लहर डोडा में शहीद हुआ राज्य का 1 और सपूत, सीएम धामी ने जताया शोक

CM Dhami Express Grief On Terror Attack On Indian Army : आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए 5 जवान, सीएम धामी ने जताया दुख

CM Dhami Express Grief

सोमवार 15 जुलाई को जम्मू कश्मीर के डोडा (CM Dhami Express Grief) जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के चार सैनिक शहीद हुए। यह मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने सोमवार देर रात डोडा से लगभग 55 किलोमीटर दूर धारी गोटे उरारबागी में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। सीएम धामी ने जताया दुख | CM Dhami Express Grief आपको बता दें कि इस जम्मू कश्मीर के पुलिस और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए जबकि 3 सैनिक शहीद हो गए हैं। जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी के साथ मुठभेड़ पर सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया है उन्होंने पोस्ट में लिखा “डोडा, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” CM Dhami Express Grief आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए 5 जवान | CM Dhami Express Grief जम्मू कश्मीर के डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के पांच सैनिकों के शहीद होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राइफल और जम्मू कश्मीर पुलिस बस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने सोमवार 15 जुलाई रात करीब 7:45 बजे देसावन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें भारतीय सेवा के एक अधिकारी समेत पांच सैनिक शहीद हुए। CM Dhami Express Grief यह भी पढ़े | मंगलौर में जंगली जानवर ने ली 1 महिला की जान, वन विभाग ग्रामीणों से कर रहा यह अपील……