मोहकमपुर चौक पर मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

Dead Body Found In Mohakampur Chawk

Dead Body Found In Mohkampur Chawk: इस समय देहरादून के मोहकमपुर चौक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मोहकमपुर पेट्रोल पंप के पास खाली पड़े प्लॉट में एक शव बरामद हुआ है। शव मिलने की जानकारी करीब 1 घंटे पहले की बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मोहकमपुर चौक पर मिला अज्ञात शव खाली प्लॉट में शक मिलने की घटना लगभग श्याम 5 बजे की बताई जा रही है। अभी व्यक्ति की मौत के कारणों का पता नही चल पाया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस जांच में जुटी पुलिस के द्वारा जांच के बाद ही मृत व्यक्ति की पहचान हो पाएगी। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार प्लॉट में शव लगभग 3 दिनों से पड़ा हुआ था। शव से दुर्गंध आने के कारण लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी जिसके बाद प्लॉट से शव बरामद हुआ। यह भी पढ़े | आज सुबह नैनी झील में मिला 1 शव, लोगों में मचा हड़कंप, चारों ओर सनसनी…… अधेड़ व्यक्ति के शव मिलने से मची सनसनी, 500 मीटर गहरी खाई से पुलिस ने निकाला शव

Farmer Killed By Elephant: लालढांग से आई दिल दहला देने वाली घटना, जंगली हाथी ने 1 किसान को पटक– पटक कर मारा, वन विभाग द्वारा मामले की जांच……

Farmer Killed By Elephant

एक जंगली हाथी ने लालढांग क्षेत्र में किसान को उतारा मौत (Farmer Killed By Elephant) के घाट। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन। फसल की रखवाली कर रहा था किसान (Farmer Killed By Elephant) लालढांग क्षेत्र में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक किसान को हाथी ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मंगोलपुरा गांव के पास स्थित खेतों में हुई, जहां किसान अपनी फसल की रखवाली कर रहा था। अचानक जंगल से निकला एक जंगली हाथी खेत में आ गया और किसान पर हमला कर दिया। हाथी ने किसान को पटक-पटक कर मार डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया (Farmer Killed By Elephant) घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। हाथी के इस हमले से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि वन विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने वन विभाग से मांग की कि हाथियों के आंतक को रोकने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिलाचिकित्सालय भेजा गया है। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वन विभाग ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है और हाथियों के बढ़ते हमलों को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। Farmer Killed By Elephant यह भी पढ़ें चमोली में भारी बारिश से कई मकान मलबे में दबे, 4 मार्ग हुए क्षतिग्रस्त, लोग घरों से भागे……

Hidden Camera Case: देहरादून पुलिस द्वारा आरोपी को किया गया गिरफ्तार, महिला वॉशरूम में पाया गया था 1 कैमरा……..

Hidden Camera Case

देहरादून में रेस्टोरेंट के वॉशरूम में डिवाइस लगाकर महिलाओं की क्लिप (Hidden Camera Case) बनाने वाले का हुआ पर्दाफाश। देहरादून पुलिस द्वारा मुजरिम को किया गिरफ्तार। महिला वॉशरूम में पाया गया था कैमरा (Hidden Camera Case) देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं जिसके बीच देहरादून में भी एक नामी रेस्टोरेंट के वॉशरूम में कैमरा पाया गया था। पुलिस द्वारा तेजी से जांच करते हुए इस घटना के पीछे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। देहरादून एसएसपी द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए थे।आपको बता दे दिनांक 15– 8– 2024 की रात कंट्रोल रूम में एक महिला द्वारा फोन कर पुलिस को महिला वॉशरूम में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल छुपाकर रिकॉर्डिंग करने की सूचना मिली थी। महिलाओं के आक्रोशित होने पर इसकी सूचना रेस्टोरेंट संचालक को दी गई थी, इसके बाद जब वह दोबारा वॉशरूम में गए तो वह डिवाइस वहां से गायब मिला।जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उपस्थित महिलाओं से घटना की जानकारी ली। जिस पर देहरादून एसएसपी द्वारा घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए। महिला द्वारा एफआईआर दर्ज करने पर तहरीर के आधार पर तत्काल रेस्टोरेंट संचालक और अन्य के विरोध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। (Hidden Camera Case) सफाई कर्मी द्वारा छुपाया गया था मोबाइल (Hidden Camera Case) पुलिस द्वारा सभी कर्मियों और संचालक से पूछताछ चलती रही, इसके बाद हाउसकीपिंग का कार्य करने वाले एक कर्मचारी पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस द्वारा कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया और सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि उसके द्वारा महिला वॉशरूम में मोबाइल छुपाया गया था। लोगों के शोर मचाने पर उसने चुपके से वॉशरूम से मोबाइल को हटाकर उसमें से सभी वीडियो क्लिप डिलीट कर दिए थे। आपको बता दें पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है जिसे अग्रिम कार्यवाही के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। होटल मालिकों को लगातार करनी चाहिए प्रॉपर्टी की जांच (Hidden Camera Case) महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं देश भर में लगातार देखने को मिल रही हैं। ऐसे नामी रेस्टोरेंट में कर्मियों द्वारा की जा रही हरकतों के चलते सभी रेस्टोरेंट और होटल मालिकों को सतर्क रहने की जरूरत है। वे सभी अपने रेस्टोरेंट और होटल के वॉशरूम या चेंजिंग रूम की जांच कराएं और सावधानी बरतें। सभी मालिकों को अपनी प्रॉपर्टी की समय-समय पर जांच करते रहना चाहिए। यह भी पढ़ें देहरादून में भी अब महिला सुरक्षा पर सामने आई चौंकाने वाली खबर, महिला शौचालय में मिला 1 कैमरा…..