Amarnath Yatra 2024 Begins : बम–बम भोले के जयकारों से शुरू हुई बाबा बर्फानी की यात्रा, साढ़े 3 लाख भक्त करा चुके पंजीकरण, बीते सालों के रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

Amarnath Yatra 2024 Begins

लंबे इंतजार के बाद 29 जून शनिवार को बड़े जोश और उत्साह के साथ (Amarnath Yatra 2024 Begins) बाबा बर्फानी की यात्रा अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। शिव भक्तों ने पहलगाम और बालटाल आधार शिविर से बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान किया। बाबा बर्फानी के लिए प्रस्थान करते हुए भक्तों के पहले जत्थे ने एक साथ बम बम भोले, जय बाबा बर्फानी, भूखे को अन्य,प्यासे को पानी के नारे लगाते हुए अपनी यात्रा की शुरुआत की। बाबा बर्फानी की यात्रा शुरू होने के बाद जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से शनिवार को यात्रा के लिए दूसरा जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। आपको बता दें की कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से घाटी की ओर तीर्थ यात्री जयकारा लगाते हुए गाड़ियों में सवार होकर आगे बढ़ रहे हैं। भोलेनाथ की यात्रा में शामिल होने के लिए देश भर से जम्मू में भोले के भक्त पहुंच रहे हैं जम्मू के सरस्वती धाम सहित कई अन्य जगहों पर तुरंत पंजीकरण कराने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कटारे देखने को मिल रही है ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके सभी भक्त रेलवे स्टेशन और यात्री निवास पर अपने आरएफआईडी कार्ड लेने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में जम्मू से लेकर कश्मीर तक भोले के रंग में रंग दिखाई दे रहा है। Amarnath Yatra 2024 Begins साढ़े 3 लाख भक्त करा चुके पंजीकरण | Amarnath Yatra 2024 Begins भारी संख्या में भक्तों के जम्मू कश्मीर पहुंचने से जम्मू कश्मीर के कारोबारियों के भी चेहरे खिल रहे हैं। आपको बता दें कि इस बार अब तक साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। इसके साथ ही तत्काल पंजीकरण भी किया जा रहे हैं। पिछले साल साढ़े 4 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इस बार यह माना जा रहा है कि पिछले सालों के रिकॉर्ड टूट सकते हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा पर आतंकवादी हमले की चेतावनी जारी की गई है लेकिन भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। भक्तों का कहना है कि हमें आतंकवाद गार्डन नहीं है बाबा बर्फानी के पास पहुंचकर उनका आशीर्वाद जरूर लेंगे भोलेनाथ मुश्किल परिस्थितियों में भी भक्तों की लाज रखते हैं। Amarnath Yatra 2024 Begins यह भी पढ़ें |  जाने अमरनाथ यात्रा की इस बार क्या है खास तैयारी, 29 जून से शुरू होने जा रही यात्रा, सुरक्षा को देखते हुए ……

Precautions During Amarnath Yatra : 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जाने किन बातों का रखे खास खयाल

Precautions During Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा साल 2024 में आगामी 29 जून (Precautions During Amarnath Yatra) से शुरू होने जा रही है, जो की 29 अगस्त 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई है। आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा काफी मुश्किल भरी मानी जाती है इसके बावजूद हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए अमरनाथ पहुंचते हैं। इस साल आयोजित शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा पर 30000 जवान तैनात किए गए हैं। आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए आतंकी संगठन के द्वारा हमले की धमकी दी गई है जिसको देखते हुए अमरनाथ यात्रा के हर पड़ाव पर निगरानी पढ़ा दी गई है। अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है इसलिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का और सावधानियां का पालन करना आवश्यक है। अमरनाथ यात्रा 2024 के दौरान बरती जाने वाली सावधानियाँ | Precautions During Amarnath Yatra अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ यात्राओं में से एक है, जो हर साल लाखों श्रद्धालुओं को जम्मू-कश्मीर के पवित्र अमरनाथ गुफा में बर्फ के शिवलिंग के दर्शन के लिए आकर्षित करती है। हालांकि, यह यात्रा कठिन और चुनौतीपूर्ण हो सकती है, विशेषकर ऊँचाई और मौसम की कठोर परिस्थितियों के कारण। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि श्रद्धालु कुछ महत्वपूर्ण सावधानियों का पालन करें। स्वास्थ्य से संबंधित सावधानियाँ | Precautions During Amarnath Yatra चिकित्सा जांच: यात्रा पर जाने से पहले अपनी पूरी शारीरिक जांच कराएं। दिल, सांस या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें। शारीरिक तैयारी: यात्रा के पहले शारीरिक रूप से फिट होने की तैयारी करें। नियमित रूप से चलने, दौड़ने, और ऊंचाई पर चढ़ने का अभ्यास करें।पर्याप्त हाइड्रेशन: यात्रा के दौरान खूब पानी पिएं। ऊंचाई पर पानी की कमी से बचने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। आवश्यक दवाइयाँ: अपनी नियमित दवाइयों के अलावा, दर्द निवारक, बुखार, सर्दी, खांसी, और ऊंचाई पर होने वाली समस्याओं के लिए दवाइयाँ साथ रखें। यात्रा के दौरान सावधानियाँ | Precautions During Amarnath Yatra सही कपड़े और जूते: ठंड और बारिश से बचने के लिए गर्म और परतदार कपड़े पहनें। अच्छे ग्रिप वाले और आरामदायक जूते पहनें। मौसम की जानकारी: यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान मौसम की जानकारी प्राप्त करें और उसी के अनुसार योजना बनाएं। सही समय पर यात्रा: यात्रा के लिए सुबह जल्दी निकलें ताकि आप दिन के उजाले में अधिक से अधिक दूरी तय कर सकें और समय पर वापसी कर सकें। समूह में यात्रा: अकेले यात्रा करने से बचें। समूह में यात्रा करना अधिक सुरक्षित होता है और आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करना आसान होता है। स्थानीय गाइड: यदि संभव हो तो, स्थानीय गाइड के साथ यात्रा करें, जो मार्ग और क्षेत्र की अच्छी जानकारी रखते हों। आपातकालीन सावधानियाँ | Precautions During Amarnath Yatra महत्वपूर्ण संपर्क नंबर: अपने पास स्थानीय प्रशासन, पुलिस, और चिकित्सा सुविधाओं के महत्वपूर्ण संपर्क नंबर रखें। आपातकालीन किट: एक आपातकालीन किट तैयार रखें, जिसमें प्राथमिक उपचार सामग्री, टॉर्च, अतिरिक्त बैटरी, और कुछ जरूरी खाद्य पदार्थ शामिल हों। खतरे के संकेतों पर ध्यान दें: थकान, सांस फूलना, सिरदर्द, या अन्य शारीरिक असुविधा होने पर तुरंत रुकें और आराम करें। अगर स्थिति गंभीर हो, तो चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। पर्यावरणीय सावधानियाँ | Precautions During Amarnath Yatra कचरा न फैलाएं: अपने साथ लाए गए सभी कचरे को वापस ले जाएं। पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए अपने कचरे को सही तरीके से निपटाएं। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण: जल स्रोतों को प्रदूषित न करें और पानी का समुचित उपयोग करें। वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें: यात्रा के दौरान वन्यजीवों से दूर रहें और उन्हें परेशान न करें। अन्य महत्वपूर्ण टिप्स | Precautions During Amarnath Yatra अधिक ऊंचाई पर सावधानी: ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, इसलिए धीरे-धीरे चढ़ाई करें और अपने शरीर को अनुकूलित होने का समय दें। स्थानीय नियमों का पालन करें: यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा दिए गए सभी निर्देशों और नियमों का पालन करें। पवित्रता बनाए रखें: अमरनाथ गुफा और आसपास के क्षेत्रों की पवित्रता बनाए रखें। धार्मिक स्थलों का सम्मान करें और शांति बनाए रखें। अमरनाथ यात्रा एक अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए इन सावधानियों का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य, सुरक्षा, और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यात्रा की तैयारी करें और इन सुझावों का पालन करें। Precautions During Amarnath Yatra यह भी पढ़ें | जाने अमरनाथ यात्रा की इस बार क्या है खास तैयारी, 29 जून से शुरू होने जा रही यात्रा, सुरक्षा को देखते हुए ……

Amarnath Yatra 2024 : जाने अमरनाथ यात्रा की इस बार क्या है खास तैयारी, 29 जून से शुरू होने जा रही यात्रा, सुरक्षा को देखते हुए ……

Amarnath Yatra 2024

हर साल (Amarnath Yatra 2024) की तरह ही इस साल भी अमरनाथ यात्रा बड़ी उत्साह के साथ शुरू होने जा रही है। इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। जिसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई थी। आपको बता दे की अमरनाथ की यात्रा काफी मुश्किल भरी मानी जाती है इसके बावजूद हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए अमरनाथ पहुंचते हैं। बाबा बर्फानी भारत के जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के उत्तर पूर्व में स्थित है I आपको बता दें कि अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक मानी जाती है I अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है क्योंकि यही पर भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी। अमरनाथ यात्रा आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होकर रक्षाबंधन तक पूरे सावन महीने में चलती है जिसके दौरान पवित्र हिमलिंग दर्शन के लिए लाखों लोग यहां पहुंचते हैं। क्या है त्रिनेत्र, क्यूं त्रिनेत्र यात्रा की सुरक्षा में किए गए तैनात | Amarnath Yatra 2024 अमरनाथ यात्रा को लेकर इस बार प्रशासन और भी तैयार नजर आ रहा है प्रशासन के द्वारा इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान करीब 30 हजार जवान तैनात किए गए हैं, जिनकी निगरानी में अमरनाथ यात्रा की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ संपर्क बनाकर यात्रा के लिए एक प्रभावी सुरक्षा रणनीति बनाई गई है, जिसका नाम त्रिनेत्र रखा गया है । त्रिनेत्र अमरनाथ यात्रा में हर श्रद्धालु ऑन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा साथ साथी श्रद्धालुओं की हर गतिविधि पर नजर रखने का कार्य भी त्रिनेत्र करेगा। Amarnath Yatra 2024 30 हजार जवान किए गए तैनात | Amarnath Yatra 2024 इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान ड्रोन कैमरे,CCTV, अर्ध सैनिक बल और फौजी कुत्तों की सहायता लेकर अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा कॉम्प्लान तैयार किया गया है। अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए अमरनाथ यात्रा पर करीब 30000 जवान तैनात किए गए हैं। और अमरनाथ यात्रा मार्ग को अलग-अलग भागों में बात कर सुरक्षा बलों की तनाती की जाएगी। अमरनाथ यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाली पहलगांव पवित्र गुफा को सुरक्षाबलों के द्वारा 15 जून तक अपनी निगरानी में रखेंगे। Amarnath Yatra 2024 अमरनाथ यात्रा के हर पड़ाव पर ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जाएगी इतना ही नहीं यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ जवानों का एक जाता भी साथ होगा साथ ही एक सुरक्षा बलों की गाड़ी भी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ चलेगी तो वहीं दूसरी ओर आहार ग्रह के साथ ही तमाम जगहों पर सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी। अर्धसैनिक बल के द्वारा रिहाई से इलाकों और बाजारों में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। Amarnath Yatra 2024 यह भी पढ़े | Amarnath Yatra 2024 to Commence on June 29th with Registration Opening Soon