Somwati Amawasya 2024: सोमवती अमावस्या, हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं का गंगा स्नान और धार्मिक महत्व

Somwati Amawasya 2024

Somwati Amawasya 2024: आज सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। इस अवसर पर देशभर से लोग गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। तड़के सुबह चार बजकर चालीस मिनट से ही श्रद्धालु हर की पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर स्नान करते हुए नजर आ रहे हैं। सोमवती अमावस्या का पर्व विशेष रूप से पवित्र माना जाता है और इस दिन गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और यह व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति दिलाता है। हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं का गंगा स्नान | Somwati Amawasya 2024 स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठान किए। हरिद्वार में इस समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते हाईवे और संपर्क मार्गों पर यातायात का दबाव बहुत बढ़ गया है। सड़कें भीड़ से जाम हो गई हैं, और यातायात व्यवस्था को संभालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। श्रद्धालु गंगा स्नान कर दान पुण्य कर रहे हैं मठ मंदिरों में दर्शन कर पूजा अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु पितरों के श्रद्धा दर्पण के निमित्त कर्मकांड भी कर रहे हैं। पुलिस ने पूरे मेला क्षेत्र को 39 जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की हुई है। सोमवती अमावस्या का धार्मिक महत्व | Somwati Amawasya 2024 हरिद्वार के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का यह सैलाब पर्व की महिमा को दर्शाता है, और इस पावन अवसर पर धार्मिक श्रद्धा और आस्था की गहराई को भी उजागर करता है। सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में हरकी पैड़ी समेत दूसरे गंगा घाटों पर तड़के चार बजे से मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवती अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है। Somwati Amawasya 2024 यह भी पढ़े | अगस्त 2024 में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, तारीख देख करें बैंक संबंधित कार्य Mahamandaleshwar to Be Laid to Rest in Haridwar Today, Thousands of Devotees Pay Tribute

Sawan 2024 2nd Monday : सावन के दूसरे सोमवार आज, मंदिरों में शिव भक्तों का लगा तांता, केदारनाथ में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Sawan 2024 2nd Monday

आज सावन 2024 का 2 सोमवार है, शिव भक्तों (Sawan 2024 2nd Monday) में शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने की होड दिखी। उत्तराखंड में भगवान शिव के 11 ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के धाम पर सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। मंदिरों में शिव भक्तों का लगा तांता | Sawan 2024 2nd Monday शिव भक्तों ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। आपको बता दें कि केदारनाथ के अलावा स्थानीय मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली सुबह से ही भक्त लंबी-लंबी कारों में मंदिर के बाहर देखने को मिले। केदारनाथ में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु | Sawan 2024 2nd Monday बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरीश गौड़ के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार को बद्रीनाथ स्थित पौराणिक आदि केदारेश्वर मंदिर में भी तीर्थ यात्री बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे। आपको बता दें की भारी बरसात के बावजूद बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने में कोई कमी नहीं आ रही है। चार धाम यात्रा शुरू होने से अभी तक बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में साढ़े 19 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं जिनमें से 10 लाख 45 हजार तीर्थ यात्रा केदारनाथ धाम में ही पहुंचे हैं। Sawan 2024 2nd Monday यह भी पढ़े | सावन के पहले सोमवार पर हो रही भगवान शिव की उपासना, सीएम धामी ने किया रुद्राभिषेक, राज्यवासियों के सुख…….

Amarnath Yatra 2024 Begins : बम–बम भोले के जयकारों से शुरू हुई बाबा बर्फानी की यात्रा, साढ़े 3 लाख भक्त करा चुके पंजीकरण, बीते सालों के रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

Amarnath Yatra 2024 Begins

लंबे इंतजार के बाद 29 जून शनिवार को बड़े जोश और उत्साह के साथ (Amarnath Yatra 2024 Begins) बाबा बर्फानी की यात्रा अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। शिव भक्तों ने पहलगाम और बालटाल आधार शिविर से बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान किया। बाबा बर्फानी के लिए प्रस्थान करते हुए भक्तों के पहले जत्थे ने एक साथ बम बम भोले, जय बाबा बर्फानी, भूखे को अन्य,प्यासे को पानी के नारे लगाते हुए अपनी यात्रा की शुरुआत की। बाबा बर्फानी की यात्रा शुरू होने के बाद जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से शनिवार को यात्रा के लिए दूसरा जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। आपको बता दें की कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से घाटी की ओर तीर्थ यात्री जयकारा लगाते हुए गाड़ियों में सवार होकर आगे बढ़ रहे हैं। भोलेनाथ की यात्रा में शामिल होने के लिए देश भर से जम्मू में भोले के भक्त पहुंच रहे हैं जम्मू के सरस्वती धाम सहित कई अन्य जगहों पर तुरंत पंजीकरण कराने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कटारे देखने को मिल रही है ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके सभी भक्त रेलवे स्टेशन और यात्री निवास पर अपने आरएफआईडी कार्ड लेने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में जम्मू से लेकर कश्मीर तक भोले के रंग में रंग दिखाई दे रहा है। Amarnath Yatra 2024 Begins साढ़े 3 लाख भक्त करा चुके पंजीकरण | Amarnath Yatra 2024 Begins भारी संख्या में भक्तों के जम्मू कश्मीर पहुंचने से जम्मू कश्मीर के कारोबारियों के भी चेहरे खिल रहे हैं। आपको बता दें कि इस बार अब तक साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। इसके साथ ही तत्काल पंजीकरण भी किया जा रहे हैं। पिछले साल साढ़े 4 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इस बार यह माना जा रहा है कि पिछले सालों के रिकॉर्ड टूट सकते हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा पर आतंकवादी हमले की चेतावनी जारी की गई है लेकिन भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। भक्तों का कहना है कि हमें आतंकवाद गार्डन नहीं है बाबा बर्फानी के पास पहुंचकर उनका आशीर्वाद जरूर लेंगे भोलेनाथ मुश्किल परिस्थितियों में भी भक्तों की लाज रखते हैं। Amarnath Yatra 2024 Begins यह भी पढ़ें |  जाने अमरनाथ यात्रा की इस बार क्या है खास तैयारी, 29 जून से शुरू होने जा रही यात्रा, सुरक्षा को देखते हुए ……

Singer Sonu Nigam In Kedarnath: मशहूर गायक सोनू निगम पहुंचे केदार बाबा के दर्शन करने, सुबह 7:00 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचे

Singer Sonu Nigam In Kedarnath

आज मशहूर गायक सोनू निगम सुबह केदारनाथ धाम के दर्शन (Singer Sonu Nigam In Kedarnath) करने पहुंचे। तीर्थ यात्रियों को उनके बारे में पता चलते ही उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ खड़ी हो गई। परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे सोनू निगम (Singer Sonu Nigam In Kedarnath) आज सुबह 7:15 बजे मशहूर गायक सोनू निगम हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। केदारनाथ हेलीपैड पर तीर्थ यात्री और सोनू निगम के बहुत से प्रशंसक उन्हें देखने के लिए और बातचीत करने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। इसके बाद कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। आपको बता दे हेलीपैड पर मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। सोनू निगम के साथ उनके पारिवारिक जन भी केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे। केदार बाबा का आया था बुलावा (Singer Sonu Nigam In Kedarnath) सोनू निगम ने यात्रियों के साथ कतार में मंदिर में प्रवेश किया और भगवान शिव की पूजा अर्चना की। मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी ने सोनू निगम को भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद भेंट किया और उनका वहां स्वागत किया। उनसे अचानक केदार बाबा के दर्शन करने के बारे में पूछा गया तो सोनू निगम ने कहा कि उन्हें भगवान केदारनाथ का बुलावा आया है। वह ईश्वर के हमेशा आभारी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन के संघर्ष के दिनों में साथ देने वालों को हमेशा याद रखते हैं जिन्होंने उनके अच्छे बुरे दिनों में साथ दिया था। जानिए कौन रहे साथ मौजूद (Singer Sonu Nigam In Kedarnath) आज सुबह इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी के साथ पुजारी शिवशंकर लिंग केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर, वेदपाठी स्वयंवर सेमवाल पुष्पवान, लोकेंद्र रिवाड़ी, अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, ललित त्रिवेदी और भी जन मौजूद रहे। Singer Sonu Nigam In Kedarnath यह भी पढ़ें अब नीति माणा गांव में पहुंचेगी ईवीएम सेवा, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे बद्री विशाल