Monsoon Satra In Gairsain: कल से शुरू होगा 3 दिवसीय मानसून सत्र, भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज

Monsoon Satra In Gairsain

Monsoon Satra In Gairsain: 21 अगस्त 2024 से भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर सरकार पूरी तैयारी होने की बात कह रही है तो वहीं विपक्ष के द्वारा भी अपने सभी सवाल तैयार कर लिए गए हैं। आज शाम 6:00 बजे भराड़ीसैंण में भाजपा विधानसभा मंडल दल की बैठक का आयोजन होने जा रहा है। बैठक में सत्ता पक्ष के विधायक अपनी रणनीति तैयार करेंगे। कल से शुरू होगा 3 दिवसीय मानसून सत्र | Monsoon Satra In Gairsain 21 अगस्त को गैरसैंण में विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज होगा। मानसून सत्र भराड़ीसैंण शहर स्थित विधानसभा भवन में 21 अगस्त से 23 अगस्त तक आयोजित कराया जाएगा। आपको बता दें कि यह मानसून सत्र तीन दिन तक चलेगा, जिसको लेकर विपक्ष राज्य सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्ष आपदा, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था, भू–कानून जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। Monsoon Satra In Gairsain भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज | Monsoon Satra In Gairsain विपक्ष के द्वारा मानसून सत्र में सरकार को घेरने को लेकर तैयारी की जा रही है तो वहीं सरकार के द्वारा विपक्ष के हमलों की कट ढूंढने के लिए बैठक की जा रही है। भाजपा विधानसभा मंडल दल की बैठक में सत्ता पक्ष रणनीति बनाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संसदीय एवं विधायक कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत सरकार के सभी मंत्री और भाजपा के अधिकतर विधायक मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि विधानसभा सचिवालय को अब तक पक्ष और विपक्ष के विधायकों से 480 से अधिक प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। सभी संबंधित विभाग सवालों के उत्तर तैयार करने में जुटे हुए हैं। तीन दिवसीय सत्र के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा अध्यादेश सदन पटल पर रखे जाएंगे। Monsoon Satra In Gairsain यह भी पढ़े | राष्ट्रपति के पास अनुमोदन के लिए भेजा का सकता है विधेयक, क्या आज भी लागू नहीं होगा बिल | Dehradun Vidhansabha Update विधानसभा सत्र का तीसरा दिन, क्या आज पारित हो जायेगा UCC विधेयक | Vidhansabha Session 3rd Day विधान सभा में 2 बजे के बाद दोबारा शुरू हुई कार्यवाही, विपक्ष कर रहा और समय की मांग | Vidhansabha Dehradun Update

Monsson Satra 2024 : गैरसैंण में 23 अगस्त तक होगा मानसून सत्र, अधिसूचना जारी

Monsson Satra 2024

Monsson Satra 2024: उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर बड़ी अधिसूचना जारी की गई है। विधानसभा मानसून सत्र का आयोजन ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में कराया जाएगा। मानसून सत्र भराड़ीसैंण शहर स्थित विधानसभा भवन में 21 अगस्त से 23 अगस्त तक आयोजित कराया जाएगा। विधानसभा का मानसून सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने शुरू की तैयारियां | Monsson Satra 2024 विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। सभी विधायकों को सत्र की सूचना भेज दी गई है, और भराड़ीसैंण में व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी और कर्मचारियों की टीम भी पहुंच चुकी है। अब तक 480 से ज्यादा प्रश्न प्राप्त | Monsson Satra 2024 विधानसभा सचिवालय को अब तक पक्ष और विपक्ष के विधायकों से 480 से अधिक प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। सभी संबंधित विभाग सवालों के उत्तर तैयार करने में जुटे हुए हैं। तीन दिवसीय सत्र के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा अध्यादेश सदन पटल पर रखे जाएंगे। Monsson Satra 2024 यह भी पढ़ें | विधानसभा का दूसरा दिन, क्या पास हो जायेगा UCC बिल | Vidhansabha Satra 2nd Day विधान सभा में 2 बजे के बाद दोबारा शुरू हुई कार्यवाही, विपक्ष कर रहा और समय की मांग | Vidhansabha Dehradun Update UCC बिल पेश करते ही लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, 2 बजे तक स्थगित कार्यवाही | Vidhan Sabha 2nd Day Session Update