Dengue Larwa In Dehradun : राजधानी में बढ़ता डेंगू का प्रकोप, 1 दिन में 55 जगह डेंगू के लार्वा मिलने से हड़कंप, जनता से सतर्कता बरतने की अपील

Dengue Larwa In Dehradun

उत्तराखंड में मौसम मानसून आते ही डेंगू का खतरा भी बढ़ने (Dengue Larwa In Dehradun) लगता है I उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीते एक दिन में 55 जगह डेंगू का लारवा मिला है, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिन में 55 जगह पर मिले लार्वों को नष्ट किया गया है। हालांकि अभी तक देहरादून मीटिंग का एक भी मामला सामने नहीं आया लेकिन शहर भर के 100 वार्डों में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम अभियान चला रही है। 1 दिन में 55 जगह डेंगू के लार्वा मिलने से हड़कंप | Dengue Larwa In Dehradun देहरादून में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार को सर्चिंग अभियान चलाया गया। जिसके दौरान देहरादून में 12,236 घरों में से 31,521 कंटेनर में लार्वों की तलाश की गई जिसमें से 555 कंटेनर में डेंगू का लारवा मिलन जिसको आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा नष्ट किया गया। सर्चिंग अभियान के बारे में जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून वीर सिंह बुडियाल ने बताया कि हमारी आशा कार्यकर्ताएं नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार 100 वार्डों में कार्य कर रहे हैं टीम हर वार्ड में जाकर लार्गो कनेक्ट कर रही है और लोगों को जागृत करने का कार्य कर रही है। जनता से सतर्कता बरतने की अपील | Dengue Larwa In Dehradun दून अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि डेंगू एवं चिकनगुनिया का वाहक एंडीज मच्छर रुके हुए साफ पानी में होता है और दिन के समय काटता है पूरी बाह के कपड़े पहने तथा पानी को जमा न होने दें इससे बचने के लिए घरों के आसपास सफाई रखें सभी कंटेनर जिनमें पानी भरा हो एवं कूलर के पानी सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाकर उनमें नया पानी भरें दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का उपयोग कर सकते हैं। Dengue Larwa In Dehradun डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव | Dengue Larwa In Dehradun यह भी पढ़ें | जानें क्या है ब्रेक बोने फीवर के लक्षण और बचाव, मानसून आते ही फैलने की आशंका

Road Accident In Kedarpuram : खराब सड़क दे रही हादसों को न्योता, केदारपुरम में टला बड़ा हादसा, बाल–बाल बची 3 जाने |

Road Accident In Kedarpuram

आज (Road Accident In Kedarpuram) देहरादून के केदारपुरम दून यूनिवर्सिटी रोड के सामने एक भीषण हादसा होते-होते बचा। सड़क किनारे चल रहे सीवर के कार्य के कारण सड़क खराब हालत होने के कारण एक कार का एक बुलेट और एक स्कूटी से टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी की स्कूटी का पहला टायर कार के नीचे घुस गया। Road Accident In Kedarpuram नगर निगम कर रही सीवर का कार्य | Road Accident In Kedarpuram विधानसभा थाने के पास नगर निगम के द्वारा सीवर लाइन का कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते सड़क जर्जर हालत में है, जिसके कारण सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही हादसा आज केदारपुरम रोड पर देखने को मिला जहां खराब सड़क के कारण ओवरटेक कर रही गाड़ी ने पहले बुलेट को टक्कर मारी उसके बाद स्कूटी को। हादसे की वजह गाड़ी कर का टायर फटने बताया जा रहा है। घायल को लेजाया गया अस्पताल | Road Accident In Kedarpuram बुलेट और कर की टक्कर में बुलेट सवार को गंभीर चोट लगी जिसके बाद घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां घायल का इलाज किया जा रहा है। तो वही स्कूटी पर दो लोग सवार थे जिनमें दोनों को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही के हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। यह भी पढ़े | रायपुर में टला 1 बड़ा हादसा, बस हुई जल कर खाक, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू |

नगर निगम कर्मचारी की हड़ताल पर आज होगा फैसला, हटाए गए कर्मचारियों की नहीं होगी बहाली | Nagar Nigam Strike Update

नगर निगम (Nagar Nigam Strike Update) के कर्मचारियों को दिसंबर माह का वेतन न मिलने और 7 कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में नगर निगम अनुबंध कंपनी कर्मचारी संघ के कार्यों का विरोध कर रहे हैं। बीते तीन दिनों से नगर निगम कर्मचारी अपने काम का बहिष्कार कर रहे हैं। जिसको देखते हुए सभी कर्मचारियों का वेतन निगम द्वारा जारी कर दिया गया है लेकिन सभी संबंधित कंपनी की ओर से हटाए गए 7 कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया है। 200 कर्मचारियों ने की हड़ताल | Nagar Nigam Strike Update निगम के द्वारा दिसंबर महीने का वेतन न दिए जाने और संबंधित कंपनी की ओर से हटाए गए 7 अधिक कर्मचारियों को हटाए जाने से नाराज निगम से अनुबंधित 200 वाटरग्रेस कंपनी के कूड़ा उठान वाहनों के चालकों और हेल्परों कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया। हटाए गए कर्मचारियों को बहाल पर अभी फैसला नहीं | Nagar Nigam Strike Update कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों का वेतन का भुगतान किया जा चुका है। लेकिन हटाए गए 7 कर्मचारियों को बाहर करने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। आपको बता दें कि 1 नवंबर को कंपनी की ओर से 7 कर्मचारियों को हटाया गया था, जिन में तीन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी हैं। सभी सातों कर्मचारियों को दोबारा बहाल करने की मांग को लेकर संघ ने पहले भी धरना प्रदर्शन किया था। पुनः बहाली को लेकर महापौर और नगर आयुक्त को भी ज्ञापन दिया गया था जिस पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था। बहाली के आदेशों पर नहीं हो रही कार्यवाही | Nagar Nigam Strike Update कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी की ओर से सातों कर्मचारी के बहाली के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन कंपनी की ओर से इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। अब अगर आज नगर निगम प्रशासक और नगर आयुक्त के साथ संघ के प्रतिनिधिमंडल की बैठक होती है, उसके बाद ही कार्य बहिष्कार वापस लेने का ऐलान किया जाएगा। यह भी पढ़े | जाने अलग–अलग क्षेत्र के कौन–कौन से गणमान्य होंगे समारोह में शामिल |