Uttarakhand Weather: लगातार बढ़ रहा उत्तराखण्ड का तापमान, अप्रैल में सताएगी भीषण गर्मी

Uttarakhand Weather

आजकल देहरादून के मौसम (Uttarakhand Weather) में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। उत्तराखंड में मौसम हर दिन बदलता जा रहा है। मैदानी क्षेत्रों में चटकती धूप खिली रहती है वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। कितना रहा उत्तराखण्ड के क्षेत्रों का तापमान (Uttarakhand Weather) आपको बता दें कि रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इसी के साथ मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ने के साथ 20.9 डिग्री रहा। वहीं पंतनगर का तापमान सामान्य से एक डिग्री और नई टिहरी का तीन डिग्री कम रहा। आज सोमवार की बात करे तो दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मार्च के आखिरी तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पहाड़ी क्षेत्रों में आज हल्की बारिश का अनुमान (Uttarakhand Weather) उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में आज बारिश होने की संभावना है। आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मगर बाकी के जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। Uttarakhand Weather यह भी पढ़ें कांग्रेस करेगी लोक सभा चुनाव के लिए आज 2 सीटों के उम्मीदवार के नामों का ऐलान

Pantnagar Flight Service : राज्यवासियों के लिए खुशखबरी, अब केवल 50 मिनट में पहुंच पाएंगे पिथौरागढ़, आज विमान ने भरी पहली उड़ान |

Pantnagar Flight Service

उत्तराखंड (Pantnagar Flight Service) में देहरादून–पिथौरागढ़ के बाद अब पंतनगर के लिए भी फ्लाइंग बिग कंपनी ने हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। सोमवार 26 फरवरी से पिथौरागढ़ से पंतनगर के लिए पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी। पिथौरागढ़–पंतनगर के बीच यह दूरी मात्र 50 मिनट में की जा सकेगी। सीमांत जनपद में हवाई सेवा का शुभारंभ बीते 30 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किया गया था। बीते 2 फरवरी को राज्य में व्यावसायिक उड़ान शुरू की गई थी। अभी तक कंपनी की ओर से हफ्ते में 3 दिन सोमवार मंगलवार और शुक्रवार को इस सेवा का संचालन किया जा रहा है खराब मौसम के चलते अभी तक पंतनगर पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाई थी अब मौसम ठीक होने पर कंपनी ने पंतनगर के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने का कार्य शुरू कर दिया है। आज कंपनी के विमान ने पिथौरागढ़ से 12:15 पर पंतनगर के लिए उड़ान भरी और वहां 1:05 पर पहुंचा। इसके बाद वह विमान पंतनगर से 2 बजकर 5 मिनट पर पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा। पहली फ्लाइट में कंपनी की वेबसाइट पर इस रूट का टिकट 1048 रखा गया है।पंतनगर–पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। Pantnagar Flight Service रविवार को बाधित रही हवाई सेवा | Pantnagar Flight Service 25 फरवरी रविवार को देहरादून पिथौरागढ़ के लिए सुचारू विमान सेवा ऑपरेशन कर्म से बाधित रही पहले यह सेवा शुक्रवार से मंगलवार तक लगातार 5 दिन संचालित की जा रही थ। छठे दिन बीते शुक्रवार को देहरादून और पिथौरागढ़ के लिए यह सेवा शुरू हुई। जिसके बाद शुक्रवार और शनिवार को दो शिफ्ट में हवाई सेवा का संचालन किया गया लेकिन रविवार को विमान देहरादून से उड़ान नहीं भर सका। Pantnagar Flight Service यह भी पढ़े | UCC रूल्स मेकिंग इंप्लीमेंटेशन कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन, जल्द यूसीसी लागू करने की तैयारियां हुई तेज |