By Election in Kedarnath: केदारनाथ सीट के लिए भाजपा सरकार पूरी तैयारी में, 5 मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी……

By Election in Kedarnath

उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव होने जा रहे हैं जिसके चलते (By Election in Kedarnath) भाजपा सरकार राज्य में पहले ही मोर्चे पर उतरने की तैयारी कर रही है। भाजपा जीत के लिए झोंक रही पूरी ताकत (By Election in Kedarnath) आपको बता दे केदारनाथ में उपचुनाव को लेकर भाजपा सरकार पहले से ही पूरी तैयारी पर है। उपचुनाव के लिए संगठन से लेकर सरकार ने पूरी ताकत के साथ मोर्चा उठा लिया है। सीएम धामी द्वारा केदारनाथ के आपदा प्रभावित व्यापारियों को हाल ही में 9 करोड़ रुपए की राहत के निर्देश दिए गए हैं, जिससे साफ पता चलता है कि भाजपा सरकार किस तेजी के साथ केदारनाथ में चुनाव को लेकर केदारनाथ सीट को जीतना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार महेंद्र भट्ट द्वारा प्रत्येक विधायक को उसी विधानसभा में लोकसभा चुनाव में मिले कुल प्राप्त वोटों को सदस्यता में बदलने का कार्य सौंपा गया है। साथ ही कुछ समय पहले शैला रानी रावत के निधन के बाद अब केदारनाथ सीट खाली है जिसके चलते केदारनाथ सीट पर अब वोटो को सदस्यता में बदलने की जिम्मेदारी मंत्रियों से लेकर पार्टी के पदाधिकारियों के ऊपर है। 5 मंत्रियों के ऊपर जिम्मेदारी (By Election in Kedarnath) आपको बता दे भाजपा सरकार केदारनाथ सीट को अपने हाथ से नहीं निकलने देना चाहती है। उनका कहना है कि पार्टी और भाजपा सरकार सीट पाने के लिए अपनी हर कोशिश को पूरा करेगी। केदारनाथ सीट के लिए सरकार के 5 मंत्रियों सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा और रेखा आर्य को तैयारियों के लिए मैदान पर उतार दिया गया है। जानकारी है कि आचार संहिता लागू होने से पहले ही पार्टी के पदाधिकारी के साथ मिलकर सभी मंत्रियों को मंडल स्तर पर स्थानीय लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करना है। जिससे वह भाजपा पार्टी के पक्ष में वोट करें। (By Election in Kedarnath) यह भी पढ़ें केदारनाथ के आपदा प्रभावित व्यवसायियों को मिलेगी 9 करोड़ रुपए की राहत, मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश जारी…..

Cabinet Minister Satpal Maharaj :जाने कौन से विकासखंड की जनता कैबिनेट मंत्री के मनाने के बाद करने पहुंची मतदान

Cabinet Minister Satpal Maharaj

कैबिनेट (Cabinet Minister Satpal Maharaj ) मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल स्थित सेडीयाखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बूथ नंबर 56 पर मतदान करने से पहले उन्होंने विकास खंडेकेश्वर के बगयाली गांव के लोगों को मतदान करने के लिए मनाया। आपको बता दें कि विकासखंड एकेश्वर के बगयाली गांव के ग्रामीण मतदान बहिष्कार का मन बनाए हुए थे। उत्तराखंड के केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 56 पर मतदान करने पहुंचे उत्तराखंड में बड़ी मात्रा में किया जा रहे मतदान के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सुबह से क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पोलिंग भूतों पर पहुंच रहे हैं जो कि लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। उत्तराखंड में बढ़ते मताधिकार से भारत के स्वास्थ्य एवं सशक्त लोकतंत्र का प्रत्यक्ष भविष्य तय होगा। Cabinet Minister Satpal Maharaj सतपाल महाराज के मनाने के बाद केंद्र में पहुंचे लोग | Cabinet Minister Satpal Maharaj मतदान करने से पहले विकासखंड केश्वर ब्लॉक के बगयाली की जनता को मतदान करने के लिए मनाने कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज विकासखंड पहुंचे। जहां की जनता सतपाल महाराज के मनाए जाने के बाद मतदान के अपने बहिष्कार के निर्णायक वापस लेकर मतदान करने के लिए तैयार हुई और मतदान केदो में मतदान करने पहुंचे। Cabinet Minister Satpal Maharaj यह भी पढ़े | उत्तराखंड में नहीं थम रहे बाघों के हमले, अब नैनीताल में ली 1 किसान की जान