Know Where Flag is Hoisted At Midnight : क्यूं खास रही स्वतंत्रता की पूर्व संध्या, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया राष्ट्र को संबोधित, जाने 14–15 अगस्त की मध्य रात्रि को कहां फहराया जाता है तिरंगा

Know Where Flag is Hoisted At Midnight

Know Where Flag is Hoisted At Midnight: हर वर्ष की तरह इस साल भी भारत की राष्ट्रपति के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया गया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 78 में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि “लहराते हुए तिरंगे को देखना–चाहे वह लाल किले, राज्यों की राजधानियां या हमारे आसपास हो… हृदय को उत्साह से भर देता है।” साथ ही उन्होंने कहा कि “अपनी विविधताओं और बहुलताओं के साथ हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।” 78वें स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य चक्र एवं कीर्ति चक्र समेत वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी | Know Where Flag is Hoisted At Midnight आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन के दौरान 78वें स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य चक्र एवं कीर्ति चक्र समेत वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि सशस्त्र एवं सुरक्षा बलों के कर्मियों के लिए 103 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दे दी गई है। इनमें 4 कीर्ति चक्र, 18 शौर्य चक्र, 63 सेवा मेडल, 11 नौसेना मेडल और 6 वायु सेवा मेडल शामिल है। साथी राष्ट्रपति द्रौपदी ने बताया कि इनमें से 9 पुरस्कार मरणोपरांत दिए जा रहे हैं। दिल्ली स्थित इंडिया गेट को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया | Know Where Flag is Hoisted At Midnight आपको बता दें की स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या बुधवार 14 अगस्त को दिल्ली स्थित इंडिया गेट को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति भवन और पुराना संसद भवन भी रोशनी से जगमगा उठा है। आपको बता दें कि गुरुवार को भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा लहराएंगे। बिहार के पूर्णिया के झंडा चौक पर मध्य रात्रि को तिरंगा फहराया जाता है | Know Where Flag is Hoisted At Midnight हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के पूर्णिया के झंडा चौक पर मध्य रात्रि को तिरंगा फहराया जाता है। हर साल इस प्रथा को निभाने के पीछे की वजह यह मानी जाती है के 14 अगस्त 1947 की रात आजादी की घोषणा होने पर यह तिरंगा फहराया गया था, जिसके बाद से यह परंपरा चली आ रही है। आपको बता दें कि बिहार के पूर्णिया की तरह ही बाघा बॉर्डर पर भी 14–15 अगस्त की मध्य रात्रि को तिरंगा फहराया जाता है। Know Where Flag is Hoisted At Midnight यह भी पढ़े | यातायात प्लान देख निकलें घर से, परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन Tiranga Rally on World’s Highest Railway Bridge Celebrates Independence Day Rules for Displaying the Indian Flag on Vehicles: Essential Guidelines for the 77th Independence Day