Sawan Shivratri : उत्तराखंड में गूंज रहे बम–बम भोले के जयकारे, सीएम धामी ने राज्यवासियों को दी सावन शिवरात्रि 2024 की शुभकामनाएं

Happy Sawan Shivratri

Sawan Shivratri: 2 अगस्त यानी शुक्रवार को इस साल पंचांग के अनुसार सावन शिवरात्रि मनाई जा रही है। ऐसे में सभी शिव भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए मंदिरों में पहुंचे, सभी मंदिरों में लंबी-लंबी कतारे देखने को मिली। आपको बता दें कि कुछ लोग महादेव का जलाभिषेक घर पर भी करते हैं। उत्तराखंड में गूंज रहे बम–बम भोले के जयकारे | Sawan Shivratri इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हुई थी और 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन सावन समाप्त होगा। इस वर्ष सावन महीने के पहले दिन ही सोमवार होने के चलते सावन का पहला व्रत रखा गया था। साथ ही इसी दिन से कावड़ यात्रा भी शुरू हो गई थी जो की 19 अगस्त को समाप्त होगी कावड़ यात्रा महादेव को समर्पित होती है इस यात्रा के दौरान सभी शिव भक्ति गंगा तट पर गंगा में स्नान करने के बाद कलश में गंगाजल भरते हैं और अपने गंतव्य को प्रस्थान करते हैं। फिर सावन शिवरात्रि की शुभ दिन पर शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करते हैं। सीएम धामी ने राज्यवासियों को दी सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं | Sawan Shivratri सावन शिवरात्रि के पर्व पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी क्षेत्र प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा “हर–हर महादेव! समस्त प्रदेशवासियों को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की शुभकामनाएं। श्रावण शिवरात्रि का यह पावन पर्व आप सभी शिव भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, ऐसी मेरी भगवान शिव से प्रार्थना है।” Sawan Shivratri यह भी पढ़े | Date and Shubh Muhurat, Masik Shivratri Puja Rituals,Puja Samagri list, and Sawan Shivratri remedies  हरिद्वार पुलिस द्वारा कावड़ मार्ग पर नए निर्देश, सभी व्यापारियों को बतानी होगी अपनी पहचान कावड़ की ऊंचाई तय की गई 7 फीट, डीजे पर रखा जाएगा नियंत्रण, पुलिस द्वारा दिशा निर्देश जारी

Amazing Facts About Kedarnath : क्या हैं केदारनाथ से जुड़े 8 तथ्य, पाण्डवों से जुड़ा है केदारनाथ का पुराना संबंध

Amazing Facts About Kedarnath

केदारनाथ धाम, उत्तराखंड के उच्च हिमालयी (Amazing Facts About Kedarnath) क्षेत्र में स्थित, हिंदू धर्म के चार धामों में एक महत्वपूर्ण स्थल है। यह पवित्र स्थल भगवान शिव की आराधना के लिए प्रसिद्ध है और हर साल लाखों भक्त यहाँ दर्शन के लिए आते हैं। हालांकि, केदारनाथ धाम के बारे में कई लोग सामान्य जानकारी रखते हैं, लेकिन इसके बारे में कुछ अद्भुत और अनजाने तथ्य भी हैं जिन्हें जानना आपके धार्मिक अनुभव को और भी गहन बना सकता है। 1. पुराने काल का सबसे पुराना शिवलिंग Amazing Facts About Kedarnath केदारनाथ धाम का शिवलिंग हिंदू धर्म के प्राचीनतम शिवलिंगों में से एक माना जाता है। यह शिवलिंग प्राकृतिक रूप से विकसित हुआ था और इसे विश्व का सबसे पुराना शिवलिंग माना जाता है। कई मान्यताओं के अनुसार, इस शिवलिंग की पूजा त्रेतायुग से ही की जा रही है। 2. पांडवों का संबंध Amazing Facts About Kedarnath पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाभारत के पांडवों ने केदारनाथ की यात्रा की थी। वे यहाँ भगवान शिव की आराधना करने आए थे, ताकि उनकी पापों की क्षति हो सके। किंवदंतियों के अनुसार, भगवान शिव ने पांडवों को यहाँ दर्शन देने से मना कर दिया था और उन्होंने भैंस के रूप में दर्शन दिए। 3. भयंकर आपदा का सामना Amazing Facts About Kedarnath 2013 में केदारनाथhttp://uttarakhandtourism.gov.in/destination/kedarnath में आई प्रलयंकारी बाढ़ और भूस्खलन ने क्षेत्र को भारी नुकसान पहुँचाया। इस आपदा के दौरान, मंदिर का ढांचा सुरक्षित रहा, और यह चमत्कारिक रूप से बच गया। इस घटना के बाद, केदारनाथ के पुनर्निर्माण और सुरक्षा के लिए कई उपाय किए गए हैं। 4. केदारनाथ का पुनर्निर्माण केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण बहुत ही कठिन कार्य था, क्योंकि आपदा के बाद पूरे क्षेत्र को फिर से बसाना था। सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों ने मिलकर इसे पुनर्निर्मित किया, और आज यह स्थल फिर से भक्तों के लिए खुला है। 5. केदारनाथ की अद्भुत वास्तुकला Amazing Facts About Kedarnat केदारनाथ मंदिर की वास्तुकला अद्वितीय है। इसका निर्माण ग्रेनाइट पत्थरों से किया गया है और इसका डिजाइन न केवल धार्मिक बल्कि वास्तुशास्त्र के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। यह मंदिर हिमालय की ऊँचाइयों पर स्थित है, जो इसे एक खास महत्व प्रदान करता है। 6. मंदिर के चारों ओर की नदियाँ Amazing Facts About Kedarnath केदारनाथ धाम के चारों ओर कई छोटी-छोटी नदियाँ और धाराएँ बहती हैं। ये नदियाँ धार्मिक दृष्टिकोण से पवित्र मानी जाती हैं। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और शांति भक्तों को एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करती है। 7. खगोलशास्त्र का अद्भुत प्रयोग केदारनाथ मंदिर की स्थिति और उसका निर्माण खगोलशास्त्र की जानकारी के आधार पर किया गया था। मंदिर के चारों ओर के क्षेत्र की गणना और स्थिति का निर्धारण खगोलशास्त्र के सिद्धांतों के अनुसार किया गया है, जो इसे धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बनाता है। 8. उच्च पर्वतीय स्थिति Amazing Facts About Kedarnath केदारनाथ धाम समुद्र तल से लगभग 3,584 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इस ऊँचाई के कारण यहाँ की जलवायु और वातावरण अद्वितीय है। तीर्थयात्रियों को इस ऊँचाई पर यात्रा करने के लिए विशेष सावधानी रखनी पड़ती है। केदारनाथ धाम न केवल धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसके अद्भुत तथ्य और अनजाने पहलू भी इसे एक विशेष स्थान प्रदान करते हैं। यह स्थल न केवल भगवान शिव की पूजा के लिए है, बल्कि इसके ऐतिहासिक, पौराणिक, और वैज्ञानिक महत्व को भी समझना आवश्यक है। यदि आप केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे हैं, तो इन अद्भुत तथ्यों को जानना आपके अनुभव को और भी खास बना देगा। Amazing Facts About Kedarnath यह भी पढ़ें |  केदारनाथ मुद्दे पर राज्य में जारी राजनीति, केदारनाथ प्रतिष्ठा बचाओ पैदल यात्रा शुरू, राज्य में पढ़ाई जाएगी हिन्दू संस्कृति

Amarnath Yatra Update : अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था हुआ रवाना, जम्मू उपराज्यपाल ने दिखाई झंडी, कल शुरू होकर 52 दिन चलेगी यात्रा

Amarnath Yatra Update

शनिवार 29 जून से बाबा बर्फानी की यात्रा यानी अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra Update) शुरू होने जा रही है, जिसके चलते जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार 28 जून को सुबह जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। अमरनाथ यात्रा के तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ है। आपको बता दें कि 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा शनिवार 29 जून से शुरू होगी, यह यात्रा 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगी तो वही अमरनाथ यात्रा से पहले हजारों तीर्थयात्री जम्मू पहुंच चुके हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था हुआ रवाना | Amarnath Yatra Update जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की। यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया कर्मी से बात करते हुए मनोज सिन्हा ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना किया गया है पिछले तीन से चार वर्षो में यात्रा के लिए काफी व्यवस्था की गई है और इस बार भी जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सभी जरूरी व्यवस्थाओं का इंतजाम किया हुआ है साथ ही यात्रा की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। Amarnath Yatra Update सभी तैयारियां पूरी की गई | Amarnath Yatra Update अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले पहले जत्थे के रवाना होने पर भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भोले शंकर की कृपा से इस साल भी यात्रा खुशियां लेकर आएगी। हर साल की तरह सभी के लिए एक अच्छा अनुभव होगा। लोगों को जम्मू कश्मीर निवासियों का प्यार स्नेह और दुलार मिलेगा पूरे देश के लोगों को भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलेगा। बाबा की कृपा से पूरा भारत और जम्मू कश्मीर के विकास के पद पर तेजी से आगे बढ़ेगा और हर साल की तरह इस साल भी सभी तैयारियां पूरी की गई है। Amarnath Yatra Update यह भी पढ़ें | जाने अमरनाथ यात्रा की इस बार क्या है खास तैयारी, 29 जून से शुरू होने जा रही यात्रा, सुरक्षा को देखते हुए ……

Singer Sonu Nigam In Kedarnath: मशहूर गायक सोनू निगम पहुंचे केदार बाबा के दर्शन करने, सुबह 7:00 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचे

Singer Sonu Nigam In Kedarnath

आज मशहूर गायक सोनू निगम सुबह केदारनाथ धाम के दर्शन (Singer Sonu Nigam In Kedarnath) करने पहुंचे। तीर्थ यात्रियों को उनके बारे में पता चलते ही उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ खड़ी हो गई। परिवार के साथ दर्शन करने पहुंचे सोनू निगम (Singer Sonu Nigam In Kedarnath) आज सुबह 7:15 बजे मशहूर गायक सोनू निगम हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। केदारनाथ हेलीपैड पर तीर्थ यात्री और सोनू निगम के बहुत से प्रशंसक उन्हें देखने के लिए और बातचीत करने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। इसके बाद कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। आपको बता दे हेलीपैड पर मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। सोनू निगम के साथ उनके पारिवारिक जन भी केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे। केदार बाबा का आया था बुलावा (Singer Sonu Nigam In Kedarnath) सोनू निगम ने यात्रियों के साथ कतार में मंदिर में प्रवेश किया और भगवान शिव की पूजा अर्चना की। मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी ने सोनू निगम को भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद भेंट किया और उनका वहां स्वागत किया। उनसे अचानक केदार बाबा के दर्शन करने के बारे में पूछा गया तो सोनू निगम ने कहा कि उन्हें भगवान केदारनाथ का बुलावा आया है। वह ईश्वर के हमेशा आभारी रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन के संघर्ष के दिनों में साथ देने वालों को हमेशा याद रखते हैं जिन्होंने उनके अच्छे बुरे दिनों में साथ दिया था। जानिए कौन रहे साथ मौजूद (Singer Sonu Nigam In Kedarnath) आज सुबह इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी के साथ पुजारी शिवशंकर लिंग केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर, वेदपाठी स्वयंवर सेमवाल पुष्पवान, लोकेंद्र रिवाड़ी, अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, ललित त्रिवेदी और भी जन मौजूद रहे। Singer Sonu Nigam In Kedarnath यह भी पढ़ें अब नीति माणा गांव में पहुंचेगी ईवीएम सेवा, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे बद्री विशाल