Independence Day: मुख्यमंत्री धामी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दी सभी को बधाई, भारत माता की जय के लगे नारे…..

Independence Day

आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने अपने (Independence Day) आवास पर तिरंगा फहराया। भारत माता की जय के लगे नारे। बच्चों ने देशभक्ति के लगाए नारे (Independence Day) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया। स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाकर तिरंगे लिए रैली निकाली।मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराने के बाद सीएम धामी ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भी झंडा फहराया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दी और सभी को राज्य में और देश के लिए अच्छा काम करने के लिए प्रेरित किया। सीएम धामी ने दी सभी को शुभकामनाएं (Independence Day) स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम धामी ने शुभकामनाएं देते हुए संदेश जारी किया। संदेश में उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 15,000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। साथ ही नीति आयोग को 2023– 24 की एसडीजी सूचकांक में उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया।मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में हो रहे योजनाओं पर तेजी से कार्यों पर धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य सभी तरह के विकास पर तेजी से कार्य कर रहा है और नई नीतियां भी तैयार की जा रही है।  Independence Day यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने 11वीं बार लगातार फहराया तिरंगा, जाने पीएम के भाषण में क्या रही खास बातें

PM Modi Hoisted Flag On Independence Day: पीएम मोदी ने 11वीं बार लगातार फहराया तिरंगा, जाने पीएम के भाषण में क्या रही खास बातें

PM Modi Hoisted Flag On Independence Day

PM Modi Hoisted Flag On Independence Day: 15 अगस्त 2024 गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद लाल किले पर लगातार की 11वीं बार तिरंगा फहराया। आपको बता दे की अब तक पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल के लिए पर झंडा फहराया है। जवाहरलाल नेहरू ने 17 बार और इंदिरा गांधी ने 16 बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने 10 बार से ज्यादा लगातार लाल किले पर झंडा फहराया है। विकसित भारत 2024 का रखा लक्ष्य | PM Modi Hoisted Flag On Independence Day लाल किले पर ध्वजारोहण करने के बाद अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 के लक्षण को दोहराया उन्होंने कहा “अगर हमारे 40 करोड़ पूर्वज गुलामी की बेड़ी तोड़ सकते हैं तो मेरे 140 करोड़ परिवार वाले साथ मिलकर विकसित भारत 2047 का लक्ष्य भी पूरा कर सकते हैं।” अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद पर बोलते हुए कहा कि “कभी आतताई आतंकवादी हमारे हमें मार कर चले जाते थे, जब देश की सेवा सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करती है तो देश के नौजवानों का सीना तान जाता है इसी कारण आज 140 करोड़ देशवासियों का मन गर्व से भरा हुआ है।” वैश्विक स्तर पर बनाई पहचान | PM Modi Hoisted Flag On Independence Day वैश्विक स्तर पर हो रही भारत देश की पहचान को भी दुनिया के सामने रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “आज देश के सीईओ (भारतीय मूल के सीईओ) दुनिया भर में धाक जम रहे हैं। हमने इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं, जिस देश में नई अफसर बन रहे हैं हमने इस ऑफ लिविंग पर भी जोड़ दिया है।” आगामी 5 सालों में बनाई जाएंगी 75 हजार मेडिकल सीटें | PM Modi Hoisted Flag On Independence Day विदेशों में जाकर मेडिकल करने वाले छात्रों को खुशखबरी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि करीब 25,000 युवा हर साल मेडिकल की पढ़ाई के लिए ऐसे–ऐसे देश जाते हैं,जिनका नाम सुनकर मेहरान हो जाता हूं। इसलिए हमने तय किया है कि अगले 5 साल में मेडिकल क्षेत्र में 75000 नई सीटें बनाई जाएंगी। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को मिलेगी सख्त सज़ा | PM Modi Hoisted Flag On Independence Day अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म करने वालें अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा “महिलाओं के खिलाफ अपराध हो कि जल्द से जल्द जांच हो। राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए, जिसको सजा हो इस इसकी व्यापक चर्चा हो ताकि ऐसा पाप करने वालों में भी डर पैदा हो।” आपको बता दें कि कोलकाता रेप हत्या केस से लेकर देश भर में लगातार प्रदर्शन चल रहे हैं। देश में सेक्युलर सिविल कोड जरूरी | PM Modi Hoisted Flag On Independence Day अपने भाषण में सिविल कोड का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “मौजूदा सिविल कोर्ट कम्युनल है। इस गंभीर विषय पर देश भर में चर्चा की जानी चाहिए जो कानून देश को धर्म के आधार पर बनते हैं, ऊंच–नीच का कारण बनते हैं, ऐसे कानून का आधुनिक समाज में कोई स्थान नहीं हो सकता देश को सेकुलर सिविल कोड की तरफ जाना होगा।” PM Modi Hoisted Flag On Independence Day यह भी पढ़े | “विकसित भारत” की थीम पर इस वर्ष मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस, जानें किन 6 हजार विशिष्ट मेहमानो को किया गया आमंत्रित क्यूं खास रही स्वतंत्रता की पूर्व संध्या, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया राष्ट्र को संबोधित, जाने 14–15 अगस्त की मध्य रात्रि को कहां फहराया जाता है तिरंगा यातायात प्लान देख निकलें घर से, परेड ग्राउंड के चारों ओर रहेगा जीरो जोन

Tiranga Yatra: आज सुबह 9:00 बजे शुरू की गई तिरंगा यात्रा, लोगों में दिखा देशभक्ति का जज्बा, यह थे शामिल…..

Tiranga Yatra

आज सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड से (Tiranga Yatra) तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों में दिख रहा देशभक्ति का जुनून। मुख्यमंत्री धामी द्वारा दिखाई गई हरी झंडी (Tiranga Yatra) देहरादून के परेड ग्राउंड में आज सुबह 9:00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। आपको बता दें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी राज्य भर में जोर-शोर से चल रही है। आइटीबीपी बैंड द्वारा देश भक्ति के गीत की प्रस्तुति भी तिरंगा यात्रा में दी गई। साथ ही आजादी के नायकों की वेशभूषा धारण कर बच्चे तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेते दिखाई दिए। छात्र, कैडेट्स और सामाजिक संगठनों के लोग हुए शामिल (Tiranga Yatra) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सुबह 9:00 बजे हवा में गुब्बारे छोड़े गए जिससे कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राष्ट्रगान होने के बाद तिरंगा यात्रा राजभवन की ओर प्रस्थान करेगी। जानकारी के अनुसार तिरंगा यात्रा में बहुत से स्कूल- कॉलेज के छात्र और कैडेट्स शामिल होंगे। साथी सामाजिक संगठनों के लोग अपने वाहनों से काफिले में भी शामिल होंगे।आपको बता दें यह यात्रा सुबह परेड ग्राउंड से शुरू होकर राजपुर रोड, दिलाराम चौक और हाथीबड़कला से होते हुए राज भवन के पास समाप्त होगी। राज भवन पहुंचकर तिरंगा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को सौंपा जाएगा। रैली में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा (Tiranga Yatra) तिरंगा यात्रा को और भव्य बनाने के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। इनमें से एक महिला बाइकर का काफिला भी होगा, बाइक, जीप, बुलेट, कार और बस सभी इसमें शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा में पैरालंपिक संगठन भी हिस्सा लेती दिखाई देगी। आपको बता दे यात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और सीपीयू की टीम द्वारा कड़ी सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है।रैली में सभी बाइकर्स लोगों को यातायात के नियम और जागरूकता फैलाने में मदद करेंगे। संगठन के लोगों द्वारा आजादी के दिन को जश्न और शानदार तरीके से मनाने की अपील की है। Tiranga Yatra यह भी पढ़ें मुखानी चौराहे के पास लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर हुए राख, करोड़ों का हुआ नुकसान और…..