Mussoorie Road Accident: नोएडा से मसूरी घूमने आए पर्यटकों का हुआ दर्दनाक हादसा, 6 थे सवार, 2 की गई जान…..

Mussoorie Road Accident

आज सुबह देहरादून– मसूरी मार्ग पर एक बड़ा दर्दनाक हादसा (Mussoorie Road Accident) हो गया। हादसे में 2 पर्यटकों की जान भी चली गई है। नोएडा से मसूरी घूमने आए थे सभी पर्यटक। घूमने आए 2 व्यक्तियों की गई जान (Mussoorie Road Accident) आपको बता दे आज सुबह उत्तराखंड के देहरादून– मसूरी मार्ग पर एक बहुत ही बड़ा सड़क हादसा हो गया। यह दर्दनाक हादसा मैगी प्वाइंट के पास हुआ जब नोएडा से मसूरी घूमने आए कुछ पर्यटकों का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।जानकारी के अनुसार खाई में गिरे वाहन में 6 पर्यटक सवार थे, जिनमें से 2 की जान चली गई है। पुलिस द्वारा मृतकों की पुष्टि की गई है। एसडीआरएफ द्वारा निकाले गए शव (Mussoorie Road Accident) इस घटना की सूचना सुबह 112 द्वारा प्राप्त की गई जिससे पता चला कि मसूरी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा के प्रभारी एएसआई विजेंद्र कुड़ियल के नेतृत्व में जल्द से जल्द एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया। आपको बता दे दुर्घटनाग्रस्त वाहन में करीब 6 लोग सवार थे जिनमें से 3 लोग खुद ही वाहन से बाहर निकल कर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे। जानकारी के अनुसार इन्हें हल्की चोटें ही आई थी, मगर बाकी के तीन लोग वाहन में ही फंसे हुए थे। इनमें से एक व्यक्ति को रेस्क्यू टीम द्वारा बाहर निकाला गया जिसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही थी, मगर दो अन्य लोगों ने वाहन में ही दम तोड़ दिया।रेस्क्यू टीम द्वारा निकाले गए दोनों शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानिए घायल पर्यटकों के नाम (Mussoorie Road Accident) गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी उपरोक्त (29) मृतक पर्यटकों के नाम अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश ( 32) -वाहन चालक– अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र -31 वर्ष (मृतक) यह भी पढ़ें उत्तराखंड में अगले 48 घंटे का रेड अलर्ट जारी, मौसम लगातार दिखा रहा तब्दीली, बरतें सावधनी…..

Heavy Rain in Uttarakhand: भारी बारिश के चलते यमुना नदी ने दिखाया रौद्र रूप, देहरादून में भी आज स्कूल रहे बंद……

Heavy Rain in Uttarakhand

उत्तराखंड राज्य में लगातार भारी बारिश से लोगों को दिक्कतों (Heavy Rain in Uttarakhand) का सामना करना पड़ रहा है। द्वितीय केदार मध्य महेश्वर धाम में भारी बारिश से रास्ते का पुल टूटने से आवाजाही ठप हो गई है जिसके कारण कांवड़िए भी फस गए हैं। मध्य महेश्वर धाम को जोड़ने वाला पुल बहा (Heavy Rain in Uttarakhand) आपको बता दे उत्तराखंड में आजकल भारी बारिश के चलते यमुना नदी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। यह भारी बारिश आजकल प्रदेश में आफत बनकर सभी को दिक्कत में डाल रही है। रुद्रप्रयाग जिले में रात बनतोली संगम पर भारी बारिश के कारण द्वितीय केदार मध्य महेश्वर धाम को जोड़ने वाला पुल बह गया जिसकी वजह से यातायात ठप हो गया और कई यात्रियों के साथ कांवडियों के फंसने की सूचना भी प्राप्त हुई। नुकसान का लिया जाएगा जायज़ा (Heavy Rain in Uttarakhand) जानकारी के अनुसार अभी तक यमुना नदी में उफान आने से कोई जनहानि नहीं हुई है, मगर मलबा, बोल्डर और पत्थरों के इकट्ठे होने की वजह से मंदिर परिसर को काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का जायजा मार्ग खुलने पर लिया जाएगा जिसके लिए तहसीलदार को राजस्व टीम के साथ जायजा लेने भेज दिया गया है।आपको बता दे रात भर जान की चट्टी यमुनोत्री के बीच अफरा तफरी मची रही जिसमें यमुना नदी का रौद्र रूप भी देखा गया। देहरादून के शिक्षा केंद्रों में एक दिन का अवकाश Heavy Rain in Uttarakhand भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा राज्य के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में भी रात भर से तेज बारिश देखी गई। तेज बारिश के चलते आज देहरादून शहर में एक से 12वीं तक के सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षा केंद्र में अवकाश घोषित किया गया। मौसम विभाग द्वारा सभी को सचेत रहने का आग्रह किया गया है। Heavy Rain in Uttarakhand यह भी पढ़ें उत्तराखंड के कई जिलों में आज हो सकती है तेज बारिश, लगातार बरस रहे बदल…….