Rules Updation by Government: आधार कार्ड अपडेट की डेडलाइन 14 सितंबर तक बढ़ाई गई, जानिए किन महत्वपूर्ण नियमों में लाया जाएगा बदलाव…..

Rules Updation by Government

देश में 1 सितंबर 2024 से कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव (Rules Updation by Government) लाए जाएंगे। नए नियमों के तहत Google, Aadhaar, UPI और मोबाइल सेवाएं होंगी प्रभावित। जानिए क्या होंगे नए बदलाव: (Rules Updation by Government) आपको बता दे पूरे देश भर में 1 सितंबर 2024 से नियमों में बदलाव लाए जा रहे हैं जिसमें Google, Aadhaar, UPI और बहुत सी मोबाइल सेवाएं प्रभावित होंगी। Google – गूगल ने 1 सितंबर से अपनी प्ले स्टोर पॉलिसी में बदलाव किया है। जिसके तहत गूगल प्ले स्टोर से कई कम गुणवत्ता वाले एप्स को हटा देगा। साथ ही गूगल का कहना है कि यह सभी ऐप्स मैलवेयर सोर्स हो सकते हैं और यूजर्स की सुरक्षा को खतरे में भी डाल सकते हैं। Aadhaar Card – आधार कार्ड अपडेट के लिए UIDAI ने डेडलाइन बढ़कर 14 सितंबर 2024 कर दी है। इससे पहले यह डेडलाइन 14 जून 2024 की थी। आपको बता दें अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है तो आप इसे मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। NPCI – NPCI (नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया) के नए नियम के तहत 1 सितंबर 2024 से RuPay क्रेडिट कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन फीस अब आपके RuPay रिवॉर्ड पॉइंट्स से नहीं काटी जाएगी। जानकारी के अनुसार इससे आपके रिवॉर्ड पॉइंट्स का पूरा उपयोग किया जा सकेगा और ट्रांजैक्शन फीस पर खर्च भी कम होगा। TRAI – ट्राई द्वारा 1 सितंबर से फर्जी कॉल और मैसेज पर लगाम लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को अन रजिस्टर्ड मैसेज और कॉल को पहचान करके ब्लॉक करना होगा। ऐसे में 1 सितंबर से कुछ मोबाइल यूजर्स को बैंकिंग कॉल, मैसेज और ओटीपी मिलने में देरी हो सकती है। यह भी पढ़ें उत्तराखंड में जल्द बनेगी इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी, केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी……

UPI In France, 3 फ़रवरी से एफिल टावर से की गई शुरुआत, पूरे फ्रांस में शुरू होगा यूपीआई पेमेंट |

UPI In France

UPI In France भारत के पेमेंट सिस्टम UPI (Unified Payments Interface) को ग्लोबल बनाने के लिए आज फ्रांस में एक बड़ा कदम उठाया गया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एफिल टावर से यूपीआई को ग्लोबल लॉन्च किया गया। इस महत्वपूर्ण पर्यटक केंद्र एफिल टावर से यूपीआई को वैश्विक स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। भारत का सबसे बड़ा पेमेंट इंटरफेस यूपीआई अब फ्रांस में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टावर से इसकी शुरुआत की गई है। भारतीय पर्यटक खासतौर पर इसका इस्तेमाल एफिल टावर में टिकट बुक करने के लिए भी कर सकेंगे। NIPL ने Lyra से की पार्टनरशिप | UPI In France एनपीएसआई (NPCI) की विंग NPCI International Payments ने यूपीआई को लांच करने के लिए फ्रांस की eCommerce और payments Lyra के साथ पार्टनरशिप की है। जिसके चलते पूरे फ्रांस में यूपीआई की मदद से भुक्तान किया जा सकेगा। फ्रांस में हुए UPI की शुरुआत पर भारत के मुख्य मंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे यूपीआई को ग्लोबल बनाने में महत्वपूर्ण कदम बताया है। UPI In France इन देशों में भी कर सकते है यूपीआई से भुगतान | UPI In France 3 फरवरी से फ्रांस में यूपीआई भुगतान शुरू होने के अलावा भूटान, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात में भी यूपीआई से भुगतान किया जा सकता है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, हांगकांग, ओमान, कतर, अमेरिका, सऊदी अरब, यूएई और यूनाइटेड किंगडम के एनआरआई पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई के इस्तेमाल किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है, तो वही भारत ने रूस और श्रीलंका समेत कई देशों के साथ भी इसे लेकर समझौते किए हैं। UPI In France यह भी पढ़े | समान नागरिक संहिता लागू होने से कितना बदलेगा महिलाओं का जीवन | Impact Of UCC On Women Life