Landslide In Uttarkashi: 1 हफ्ते में 2 बार भूस्खलन से सहमे लोग, तेज आवाज सुन बारिश में घरों से निकले…..

Landslide In Uttarkashi

Landslide In Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने की खबर सामने आई है। उत्तरकाशी में स्थित वरुणावत पर्वत से देर रात भूस्खलन होने से हड़कंप मच गया। भूस्खलन की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकाल कर जान बचाने के लिए भागने लगे। आपको बता दें कि भूस्खलन की आवाज इतनी तेज थी कि लोग सहम गए। तेज आवाज सुन बारिश में घरों से निकले लोग | Landslide In Uttarkashi उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश के कारण वरुणावत पर्वत में एक बार फिर से भूस्खलन होने की खबर सामने आई है, जिससे इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोग अपनी जान बचाने के लिए बारिश के बीच ही घर से बाहर निकलने लगे। लोगों का कहना है कि भूस्खलन की तेज आवाज सुनने के बाद वह बिना कुछ सोचे समझे घरों के बाहर निकल आए। 1 हफ्ते में 2 बार भूस्खलन से सहमे लोग | Landslide In Uttarkashi आपको बता दें कि वरुणावत पर्वत पर भूस्खलन होने की यह दूसरी खबर है। इससे पहले 27 अगस्त को अचानक भूस्खलन होने से वरुणा वत के लोग डर गए थे। दो दशकों के बाद एक हफ्ते में दो बार भूस्खलन होने की घटना उत्तरकाशी से सामने आई है। आपको बता दें कि एक हफ्ते में दो बार भूस्खलन होने की घटना से लोग काफी तरह हुए हैं। इससे पहले साल 2023 में भी वरुणावत पर्वत पर ऐसा ही भूषण हुआ था। 3 सितंबर की रात को हुई घटना ने लोगों को तबाही की याद दिला दी। आपको बता दें कि बीती रात में भूस्खलन के कारण भटवाड़ी रोड के कई बहु मंजिला भवन भी जमीदोज़ हो गए थे। Landslide In Uttarkashi यह भी पढ़े | मसूरी- लंढौर मार्ग पर हुआ भूस्खलन, राष्ट्रिय राजमार्ग पर फसे कई श्रद्धालु……. मलबे में दबने से गई 4 लोगो की जान, रुद्रप्रयाग में हुआ भूस्खलन