Teelu Rauteli Award 2025 : उत्तराखंड के प्रतिष्ठित पुरस्कार तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं को चुना गया है। पुरस्कार वितरण समारोह 4 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के द्वारा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा 33 महिलाओं को राजकीय स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी पुरस्कार दिया जाएगा।
आपको बता दें, यह पुरस्कार समारोह 4 सितंबर को आईआरडीटी सभागार में आयोजित होगा। वहीं, रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी सामर्थ्य से बढ़कर कार्य कर रही हैं और उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन महिलाओं को सशक्त बनाना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
मंत्री ने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण की असली मिसाल हमारी आंगनबाड़ी बहनें पेश करती हैं और उन्हें इसका उचित श्रेय मिलना चाहिए।

