देहरादून में सर्दी की दस्तक, एक हफ्ते में तीन डिग्री गिरा तापमान…

Temperature Drops in Dehradun : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। जहां पर्वतीय इलाकों में हुई हल्की बारिश और बर्फबारी का असर अब देहरादून के मौसम पर भी दिखने लगा है। जिसके चलते शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है, जिससे सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार दिन में आसमान साफ रहेगा। जबकि पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, हालांकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। बता दें, देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

बीते एक सप्ताह में देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग तीन डिग्री घट गया है। 30 अक्टूबर को यह 31 डिग्री था, जो बुधवार को 28.1 डिग्री तक पहुंच गया। लगातार गिरते तापमान के साथ अब राजधानी में सर्दियों की शुरुआत महसूस की जाने लगी है।

Srishti
Srishti