देहरादून से बड़ा आतंकी नेटवर्क का भांडा फोड़, टाइल्स लगाने वाला निकला आतंकी

Terrorist Network caught by Police In Dehradun: उत्तराखंड से आतंकी नेटवर्क की साजिश का बड़ा पर्दाफाश हुआ है। उत्तराखंड में एक ऐसा आतंकी नेटवर्क पकड़ा गया है जिसने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। यूपी की एटीएस और एसटीएफ ने चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है जो देहरादून में कई जगह बम ब्लास्ट करने की साजिश रच रहे थे।

गिरफ्तार किए गए दो आतंकी उत्तराखंड से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही हरिद्वार से भी एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां एक स्कूल टीचर को गिरफ्तार किया गया है जो ₹500 में पाकिस्तान के हाथों बिक गई। जो आतंकी देहरादून से गिरफ्तार किया गया है वह देहरादून में टाइल्स और पत्थर लगाने का काम किया करता था जिसकी पहचान शाहरुख नाम से हुई है।

तो वहीं रुड़की से गिरफ्तार हुए आतंकी की पहचान मुशर्रफ नाम से हुई है जो रुड़की में वेल्डिंग का काम करता था मिली जानकारी के अनुसार यह लोग इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के साथ इसी के संपर्क में थे। जब पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई तो सामने आया कि इन्हें बीजेपी दफ्तरों, बड़े अस्पतालों और स्कूलों की रेकी करने के आदेश दिए गए थे। बम ब्लास्ट करने के लिए भीड़भाड़ वाली जगहे निशाना बनाई गई थी ताकि ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो सके।

आपको बता दें कि शुरुआती जांच में पुलिस को करीब 20 लख रुपए के संदिग्ध ट्रांजैक्शन की बात पता चली है। लेकिन अब एजेंसिया यह पता लगाने में जुटी हुई है कि यह पैसा इस्तेमाल कहां होना था। अब देखना यह होगा की जांच आगे क्या मोड़ लेती है। कितने लोग इस नेटवर्क में शामिल है यह सब आगे जांच में पता चलेगा। साथ ही यह भी पता चलने की उम्मीद है कि यह किस बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे।

Srishti
Srishti