राज्य में हाथी और बाघ की मौत से मचा हड़कंप, वन विभाग ने शुरू की जांच | Tiger And Elephant Found Dead In Kumaon Forest

राज्य के कुमाऊं क्षेत्र (Kumaon Forest) के वन प्रभाग में एक बाघ और किलपूरा रेंज में एक हाथी की मौत की घटना सामने आई है। जिसके बाद डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि जिस बाघ की डेड बॉडी मिली है वह नर था, जिसकी उम्र करीब 12 साल बताई जा रही है। वही जिस नर हाथी का शव मिला है उसकी उम्र 15 साल बताई जा रही है। दोनों वन्य जीवों की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में तराई पूर्वी वन विभाग के सुरई रेंज में बाघ और किलपुरा रेंज में हाथी की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों जीवों की मौत का कारण जानने के लिए डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही की है, जिसके बाद अब रिपोर्ट का इंतजार है।

डीएफओ संदीप कुमार ने दी जानकारी | Tiger And Elephant Found Dead In Kumaon Forest

तराई पूर्वी वन विभाग के डीएफओ संदीप कुमार का कहना है कि पहले दृष्टि में लग रहा है की किसी बीमारी के चलते बाघ की मौत हुई है। हालांकि इसके बावजूद पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार | Tiger And Elephant Found Dead In Kumaon Forest

तो वहीं किलपुरा रेंज में हाथी की मौत बीमारी के कारण हुई। डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि हाथी कई दिनों से बीमार चल रहा था, जिसकी वन विभाग की कर्मचारी देखरेख कर रहे थे और बीमारी के कारण हाथी काफी कमजोर हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों जानवरों की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद ही दोनों वन्यजीवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़े |

सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी के एक दिन बाद पता चला कि शर्मिला टैगोर ‘दोगुनी कमी’ महसूस कर रही हैं

Leave a Comment