Today Women Will Get Teelu Rauteli Award: उत्तराखंड में आज तीलू रौतेली पुरस्कार समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें 13 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 33 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों का भी पुरस्कार दिया जाएगा।
उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस साल राज्य भर से 13 महिलाओं का चयन किया गया है। साथ ही राज्य भर से 33 महिलाओं को आंगनवाड़ी कार्य कृतियों का पुरस्कार दिया जाएगा यह कार्यक्रम 4 सितंबर को आईआरडीटी के सभागार में किया जाएगा।


