Tourism Department and administration Rafting decision to close on June 30 : इन दिनों राफ्टिंग को लेकर ऋषिकेश में भारी मात्रा में पर्यटन का आवागमन है। इसी बीच गंगा में रिवर राफ्टिंग का मौजूदा सीजन का आखिरी पड़ाव बताया जा रहा है। पर्यटन विभाग और प्रशासन सुरक्षा के मैनेजर 30 जून को राफ्टिंग बंद करने का निर्णय लिया है।
आपको बता दे मानसून में नदी का जलस्तर और बहाव तेज होने के कारण 2 महीने का ब्रेक लिया जाता है और 1 सितंबर से फिर से जल स्तर सामान्य होते ही राफ्टिंग शुरू हो जाएगी। राफ्टिंग समिति के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भट्ट का कहना है की बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ जाने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है।दिल्ली ,हरियाणा, राजस्थान, मुंबई,समेत देशभर से कई जगह से मुनि की रेती ,तपोवन, लक्ष्मण झूला और स्वर्गश्रम राफ्टिंग के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटकों को फूल चट्टी, क्लबहाउस, ब्रह्मपुरी ,शिवपुरी, की, मरीन ड्राइव तक ले जाते हैं जिससे गंगा की लहरों में और रोमांचक शुरू होता है।
इन स्थानों से होती है रोमांच के सफर की शुरुआत
– कौड़ियाला से रामझूला, नीमबीच – 35 किमी
– कौड़ियाला से शिवपुरी – 20 किमी
– मरीन ड्राइव से शिवपुरी- 10 किमी
– मरीन ड्राइव से रामझूला, नीमबीच – 25 किमी
– शिवपुरी से रामझूला, नीमबीच- 15 किमी
– ब्रह्मपुरी से रामझूला, नीमबीच – 9 किमी
– क्लब हाउस से रामझूला, नीमबीच- 9 किमी
