Tragic accident on Badrinath Highway: 2 vehicles उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जेपी पावर प्रोजेक्ट के नजदीक बोलेरो पिकअप और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो पिकअप सड़क पर पलट गई और दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो पिकअप बदरीनाथ की ओर जा रही थी, जबकि कार बदरीनाथ धाम से लौट रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पांडुकेश्वर पुलिस चौकी और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया और वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों को पहले जेपी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ और जिला अस्पताल गोपेश्वर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। रेपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें सात की हालत गंभीर बताई गई है। शुरुआती रिपोर्टों में घायलों की संख्या को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आए थे।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षित यातायात और सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया है।
पढ़े –https://theindiainsights.com/cm-dhami-approves-da-increase-for-employees/
