टिहरी में दर्दनाक हादसा, सरिया से लादे ट्रक से टकराई कार, 1 की मौत, 7 घायल…

Tragic Road Accident In Tehri : टिहरी से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां कौड़ियाला में सरिया के लदे ट्रक से एक कार अचानक टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

आपको बता दें, मंगलवार सुबह 8 बजे ब्यासी के पास एक सरिए से लदा ट्रक खड़ा था। वहीं, अचानक दूसरी तरफ से एक कार अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय कार में 8 लोग मौजूद थे। जिसमें से 5 महिलाएं और 3 पुरुष थे ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। बचाव कार्य के दौरान महिला का शव वाहन में फंसे होने की वजह से वाहन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। जबकि अन्य घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान धूमा देवी(55) पत्नी स्व. दिलवर सिंह के रूप में की गई है।

Srishti
Srishti