अनियंत्रित ट्रक ने ली 2 की जान, डिवाइडर से टकराने से हुआ दर्दनाक हादसा

truck hitting divider kills two in accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें वाहन चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक ट्रक अचानक से अनियंत्रित हो गया और ट्रक सड़क से सीधे 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। ट्रक के साथ ही सड़क पर लगे 2 कंक्रीट के डिवाइडर भी सड़क की बाई ओर झोपड़ी में जा गिरे, जिसके कारण झोपड़ी में रह रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और डिवाइडर के नीचे दबी महिला को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। आपको बता दें कि वाहन चालक को टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल में पहुंचा दिया गया था।
पुलिस के द्वारा मृतकों की पहचान वाहन चालक फारूख, निवासी बहादुरपुर, लक्सर, हरिद्वार और कौशल्या पत्नी श्री सुरेश, उम्र 42 वर्ष निवासी बगड़ी शिवपुरी के रूप में हुई है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat