Two died three injured in accident on Gangotri National Highway: गंगोत्री से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा हेलगुगाड़ से लगभग 200 मीटर की दूरी पर गंगनानी की ओर हुआ, जब गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 80 मीटर गहरी खाई में जा गीरी।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक कि दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वही मृतकों की शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया और पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई।
पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान लक्ष्मी दामोदर रामटेककर (67) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र और दामोदर हरिराम जी रामटेककर (77) निवासी नागपुर महाराष्ट्र के रूप में हुए है। तो वहीं घायलों की पहचान विमल कुमार (61) निवासी भुवनेश्वर, उड़ीसा, उपासना (54) निवासी भुवनेश्वर, उड़ीसा और वाहन चालक की यशवीर (35) निवासी पंजाब के रूप में हुई है।
