Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में थमा बारिश का दौर, कल से अधिकांश क्षेत्रों से मानसून की होगी वापसी…

Uttarakhand Weather Update : भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 48 घंटों के भीतर यानी 3 से 4 अक्टूबर 2026 तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पूरे हिस्सों से पूरी तरह विदा होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहा है।

मौसम विभाग केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मानसून वापसी की लाइन गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया से होकर गुजर रही है।

राज्य के 13 जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क

उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से (Uttarakhand Weather Update) उत्तराखंड के सभी जिलों में मानसून की विदाई के चलते आज 2 अक्टूबर और आने वाले दिनों में राज्य के सभी 13 जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने की संभावना भी है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों व पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर अधिक दर्ज किया गया।

वहीं बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम 20.1 डिग्री रहा। पंतनगर में 33.4, मुक्तेश्वर में 23.0 और नई टिहरी में 24.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दो अक्तूबर को देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33.0 और 20.0 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

पढे़ – GST कलेक्शन में जोरदार तेजी, सितंबर में ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंचा सरकार का GST राजस्व…

Aarti Rawat
Aarti Rawat