GST revenue crosses ₹2 lakh crore in September: भारत का सकल GST कलेक्शन सितंबर 2026 में 14.7% बढ़कर ₹2,03,521 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल सितंबर में यह आंकड़ा ₹1.77 लाख करोड़ के आसपास था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, यह लगातार तीसरा महीना है जब देश का सकल GST संग्रह ₹2 लाख करोड़ के स्तर के आसपास या उससे ऊपर रहा।
सितंबर में घरेलू GST राजस्व 10.1% बढ़कर ₹1.38 लाख करोड़ रहा, जबकि आयात से मिलने वाला GST 25.9% बढ़कर ₹65,525 करोड़ हो गया। कुल IGST संग्रह ₹1.20 लाख करोड़ रहा। वहीं CGST से ₹37,762 करोड़ और SGST से ₹45,363 करोड़ जुटाए गए।
रिफंड को घटाने के बाद सरकार का शुद्ध GST राजस्व ₹1.77 लाख करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 18.1% अधिक है। सितंबर में कुल GST रिफंड ₹27,001 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर करीब 3% कम है। इससे भी नेट कलेक्शन की वृद्धि दर सकल संग्रह की तुलना में ज्यादा रही।
चालू वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल से सितंबर तक कुल सकल GST संग्रह ₹12.46 लाख करोड़ पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के ₹11.17 लाख करोड़ से 11.6% अधिक है। इस अवधि में रिफंड के बाद नेट GST राजस्व ₹10.66 लाख करोड़ रहा, जिसमें सालाना आधार पर 10.4% की वृद्धि दर्ज हुई।
पढे- https://theindiainsights.com/nsg-launches-commando-conversion-course/
