‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है’- UNGA में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर जयशंकर का तीखा पलटवार..

Pakistani journalist’s question at the UNGA: UNGA के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और एक पाकिस्तानी पत्रकार के बीच तीखा सवाल-जवाब देखने को मिला। शुक्रवार को जयशंकर लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती के साथ ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ शिपिंग एंड सीफेरर्स’ से जुड़ी प्रेस बातचीत में मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद को प्रायोजित करने का आरोप लगाते हुए जयशंकर से सवाल किया। 

रिपोर्टों के मुताबिक, पत्रकार ने पूछा कि भारत सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद को प्रायोजित करना कब बंद करेगी। इस पर जयशंकर ने जवाब दिया, “A terrorist country is asking me that question Come on.” यानी, “एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है।” उनके इस जवाब के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरिश पर्वतनेनी ने पत्रकार से कहा कि उन्हें अपना जवाब स्पष्ट रूप से मिल चुका है।

यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब भारत और लाइबेरिया समुद्री सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा से जुड़े नए ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स’ की शुरुआत को लेकर संयुक्त राष्ट्र में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तान से जुड़े आतंकवाद और भारत पर लगाए गए आरोपों का मुद्दा सामने आया। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि सवाल में अमेरिका में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े आरोपों का संदर्भ भी उठाया गया था।

जयशंकर की यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र में भारत-पाकिस्तान के बीच आतंकवाद को लेकर जारी कूटनीतिक टकराव के बीच आई है। इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रवेश के दौरान एक भारतीय पत्रकार ने आतंकवादियों को कथित तौर पर पनाह देने को लेकर सवाल किया था। शरीफ ने उस सवाल का जवाब नहीं दिया था। 

पढे –https://theindiainsights.com/india-launches-first-v4-meeting-at-unga/

Srishti
Srishti