Uttarakhand’s daughter performance in archery : उत्तराखंड की बेटी सनाया भंडारी ने एक बार फिर तीरंदाजी में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य का नाम देश भर में रोशन किया है।
Archery में उत्तराखंड की बेटी का प्रदर्शन
आपको बता दें उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल की होनहार तीरंदाज सनाया भंडारी ने बिजनौर में आयोजित CBSE नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अंडर-14 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल और डबल दोनों स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम कर इन्होंने इंडियन राउंड 70 एवं 30मी में सटीक निशानेबाजी कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता में करीब 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमें सनाया ने अपनी प्रतिभा दर्शायी।
बताया जा रहा है कि सनाया की उपलब्धि के पीछे उनके कोच प्रतिभा धामी और कुलदीप बिष्ट के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण ने अहम भूमिका निभाई है जिसके साथ यह उनकी तीसरी बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है। दोनों प्रशिक्षकों के निर्देश पर चलते उन्होंने अपनी तकनीकी और प्रदर्शन में सुधार लाकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।
उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर प्रतिभा का प्रदर्शन
आपको बता दे इससे पहले 2025 मार्च में उन्होंने आंध्र प्रदेश में आयोजित नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था। और जून 2025 में नैनीताल में आयोजित 6वीं सब जूनियर तथा 8वीं सीनियर स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल भी जीता। वहीं नवंबर 2025 में अरुणाचल प्रदेश में आयोजित नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में भी उन्होंने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बता दे सनाया भंडारी नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भंडारी की बेटी है उनकी सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। साथ ही उनका कहना है कि भविष्य में उनका लक्ष्य ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना भी है।
ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करना है लक्ष्य
उनकी लगातार सफलता पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय बनी हुई है साथ ही क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी है। और उनकी मेहनत और लगन उन्हें राज्य की ही नहीं बल्कि भविष्य में राष्ट्रीय की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिलेगी।
