Rudraprayag : भारी बारिश से नदी नाले तूफान पर, मालबे में दबे कई वाहन..

Vehicles buried in debris in Rudraprayag : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलवाड़ा स्थित स्मार्ट शौचालय के पास अचानक गदेरा उफान पर आ गया। जिससे कुछ ही मिनट में भारी मात्रा में पानी, बोल्डर और मालबा हाईवे पर आ गया जिससे कई वाहन मालबे की चपेट में दब गए। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और क्षेत्र में रात भर दहशत का माहौल बना रहा। मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों और यात्रियों में हड़कंप मच गया, लोगों ने किसी तरह सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यातायात प्रभावित (Rudraprayag)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गदेरा का जलस्तर अचानक बढ़ गया और देखते ही देखते मलबे का विशाल ढेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमा हो गया। जिसके चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम में मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए राहत एवं आवश्यक कार्यवाही शुरू की।

वहीं जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। (Rudraprayag) अलकनंदा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने से नदी खतरे के निशाने से ऊपर बह रही है और तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया है।

वही उत्तराखंड में मौसम विभाग ने गुरुवार यानी 6 अगस्त को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के भारी बारिश के आसार को देखते हुए बागेश्वर, चमोली, पौड़ी और देहरादून जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं।

Aarti Rawat
Aarti Rawat