Weather Update : उत्तराखंड में 11 अक्टूबर तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया पूर्वानुमान जारी..

Weather Update of Uttarakhand : उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में आज 6 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस पूर्वानुमान के अनुसार कुछ स्थानों पर बारिश होगी। जिसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों के पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज मंगलवार 6 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट आएगी। बता दे राज्य के पहाड़ी जिलों में 4200 मीटर और इससे ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज कहीं-कहीं बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। बिजली गिरने के दौरान जान-माल का नुकसान होने की आशंका भी है।

चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल जैसे पहाड़ी जिलों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं मौसम में आ रहे इस बदलाव को देखते हुए केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को मौसम की ताजा अपडेट देखकर ही आगे बढ़ने और अपने साथ पर्याप्त गर्म कपड़े रखने की सलाह दी गई है।

पढे़ – SIR के बाद मतदाता सूची में जुड़ेंगे छूटे और नए नाम, राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा EC…

Aarti Rawat
Aarti Rawat