World Blood Donor Day 2026: मानवता की एक बूंद– रक्तदान करें, जीवन बचाएं

हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस यानी World Blood Donor Day मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों को समर्पित होता है जो अपनी मर्जी से या बिना पैसों के रक्तदान करते हैं जिनकी वजह से लाखों लोगों की जान बचाती है उनका योगदान हर जगह स्वास्थ्य प्रणालियों के लिए जरूरी है वह आपातकालीन स्थितियों, डिलीवरी, सर्जरी, कैंसर के इलाज और कई गंभीर बीमारियों के लंबे समय तक चलने वाले इलाज के दौरान मरीजों की मदद करते हैं।

WHO के द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस का इस साल की थीम ‘मानवता की एक बूंद– रक्तदान करें, जीवन बचाएं’ रखा गया है। रक्तदान हमें यह याद दिलाता है कि रक्तदान सिर्फ एक मेडिकल प्रक्रिया नहीं है बल्कि एकजुटता और सामूहिक जिम्मेदारी का एक सशक्त इजहार है। यह अभियान हमें यह भी याद दिलाता है कि एक रक्तदाता एक ऐसी जीवन बचाने में मदद करता है जो खून की कमी के कारण अपनी जान गंवां सकता है या जान गंवानी पड़ रही है। हालांकि विज्ञान टेस्टिंग और रक्त सुरक्षा प्रणालियों में तरक्की ने रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। फिर भी सुरक्षित रक्त के लिए ऐसे लोगों की जरूरत होती है जो नियमित रूप से और अपनी मर्जी से रक्तदान करें। इसके बावजूद कई देशों में सुरक्षित रथ और रक्त से बने उत्पादों की कमी और उन तक आसमान पहुंच की समस्या लगातार बनी हुई है।

इस साल के अभियान का उद्देश्य दुनिया भर में नियमित स्वैच्छिक और बिना पैसे के रक्तदान में लगातार बढ़ोतरी, रक्त और प्लाज्मा दान से जीवन बचाने वाले असर के बारे में जनता को जागरूक करना, रक्तदाताओं के अहम योगदान को उजागर करना, एकजुटता के साथ मानवता के मूल्य को बढ़ावा देना, सरकार और सहयोगियों को राष्ट्रीय रक्त कार्यक्रम को मजबूत करने और उन्हें निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि सुरक्षित रक्त चढ़ाने की सुविधा सभी को मिल सके।

Srishti
Srishti