Yamunotri Dham 2024: यमुनोत्री धाम की यात्रा करने आए पहले दिन ही 2 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत, जांच जारी

शुक्रवार के दिन चारधाम यात्रा (Yamunotri Dham 2024) शुरू हो गई थी, जिसमें केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुल गए हैं। यमुनोत्री धाम यात्रा के पहले दिन ही दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

पुलिस द्वारा शव कब्जे में लिया गया (Yamunotri Dham 2024)

इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से यात्रियों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार के दिन ही यमुनोत्री धाम आए दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पुलिस द्वारा दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

यूपी और एमपी के रहने वाले थे दोनों मृतक यात्री (Yamunotri Dham 2024)

आपको बता दे कि दोनों ही श्रद्धालु उत्तराखंड के बाहरी राज्यों के निवासी है। इनमें से एक मृत श्रद्धालु मध्य प्रदेश के सागर जिले के रामगोपाल (71) उम्र और दूसरी उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की विमला देवी (69) वर्ष है। एसएचओ ने इस घटना की पुष्टि करते हुए पंचनामा किए जाने की जानकारी दी है। Yamunotri Dham 2024

यह भी पढ़ें

केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के खुले कपाट, सीएम धामी ने किए दर्शन, 20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया केदारनाथ मंदिर

Leave a Comment