Uttarakhand: 12 जुलाई तक प्रभावित रहेंगी 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं

104 Health Helpline Service update : उत्तराखंड में स्वास्थ्य संबंधी 104 हेल्पलाइन नंबर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के लोंगो को अगले कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

तकनीकी सुधार कार्य के चलते हेल्पलाइन सेवाएं प्रभावित

बता दे तकनीकी सुधार कार्य के चलते 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं 12 जुलाई तक आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने हेल्पलाइन के तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आवश्यक मरम्मत का काम शुरू किया है, जिसके चलते कॉल रिसीव करने और सेवाएं उपलब्ध कराने में अस्थायी विलंब की संभावना जताई गई है।

वहीं 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की नोडल अधिकारी डॉ.अरिता सक्सेना ने बताया कि मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, और प्रयास है कि निर्धारित समय के भीतर सभी सेवाएं पूरी तरह सुचारु कर दी जाएं। राज्यभर में स्वास्थ्य सलाह, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, शिकायत निवारण तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने वाली 104 हेल्पलाइन लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण सेवा है।

Srishti
Srishti