Dhami Cabinet: धामी मंत्रिमंडल में विस्तार, जाने कौन से 5 विधायक मंत्रिमंडल में हुए शामिल

5 MLA Join Dhami Cabinet: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। धामी कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्री शामिल हो गए हैं। इन पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान पांच नए विधायकों को राज्यपाल गुरमीत सिंह के द्वारा मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

पांच विधायकों के द्वारा मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब धामी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। मंत्री पद की शपथ विधायक मदन कौशिक, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास के द्वारा ली गई।

आपको बता दें कि आगामी वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, इससे पहले ही धामी मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। इसको आने वाले चुनाव के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिसके कारण सरकार ने क्षेत्रीय जातीय और युवा संतुलन बनाए रखने के कोशिश की है।

वर्ष 2022 में धामी सरकार के गठन के बाद सही कई मंत्रिमंडल के पद खाली चल रहे थे। अब जब सरकार के कार्यकाल को 4 वर्ष होने को है, उसे ठीक तीन दिन पहले धामी सरकार के द्वारा मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से विधायक भरत चौधरी, रुड़की विधानसभा सीट से विधायक प्रदीप बत्रा, हरिद्वार विधानसभा सीट से विधायक मदन कौशिक, राजपुर विधानसभा सीट से विधायक खजान दास और भीमताल विधानसभा सीट से विधायक राम सिंह कैड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

Srishti
Srishti