मसूरी बैंड पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रक नदी में समाया, 1 की तलाश जारी…

Truck Plunges Into Yamuna River : मसूरी रोड से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां एक राशन से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरा ।

आपको बता दें, विकासनगर से जखोल सरकारी राशन ले के जा रहा ट्रक अचानक नैनबाग – दिल्ली यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यमुना पुल मसूरी बैंड के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में 2 लोग मौजूद थे। जिसमें 1 व्यक्ति की लापता होने की खबर सामने आई है। जबकि चालक घायल बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया । हादसे के बाद घायल चालक को उपचार के लिए नैनबाग भेजा गया। पुलिस के अनुसार फिलहाल लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घायल चालक की पहचान उदय सिंह उम्र 27 वर्ष, पुत्र गगन सिंह, निवासी त्यूणी उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat