Rain And Strong Wind In Uttarakhand : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। हल्द्वानी में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे लोगों को तपती गर्मी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें, मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल हिमाचल प्रदेश की ओर है, लेकिन इसके चलते उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, आने वाले दिनों की बात करें तो 3-4 दिनों में तेज धूप खिलने से मैदानी क्षेत्रों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।
