केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, मलबा-पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत…

5 yr old boy dies on Kedarnath trekking route : केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्थित चीरबासा के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। बता दे 27 सितंबर यानी बीते रविवार की शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने लगा जिसमें एक 5 साल के बच्चे की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे को पालकी के माध्यम से MRP भैरव मंदिर पहुंचाया।

मौके पर पहुंची तैनात रेस्क्यू टीम

वहीं मलबा आने से मार्ग पर फंसे करीब 1500 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। बता दे रातभर रेस्क्यू अभियान चलाने के बाद रेस्क्यू टीम ने यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया।
रविवार, 27 सितंबर 2026 को शाम करीब 4:39 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को चीरबासा क्षेत्र में लैंडस्लाइड की सूचना प्राप्त हुई। जिसमें बताया गया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद मार्ग पर तैनात रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक बच्चे को पालकी के माध्यम से MRP भैरव मंदिर, जंगलचट्टी पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान यश पुत्र रोहताश यादव, उम्र पांच वर्ष, निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

वहीं लगातार बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। वहीं इस घटना ने यात्रा मार्ग को एक बार फिर संवेदनशील बना दिया है। प्रशासन एवं रेस्क्यू टीमें यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मौके पर तैनात हैं।

पढे – बदरीनाथ धाम DJ विवाद: “देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल” के स्वरूप पर ज्योतिर्मठ और पुरोहित महापंचायत ने जताई कड़ी आपत्ति..

Srishti
Srishti